Haldwani news : ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला , खाते से ऐसे उड़े 6.73 लाख

हल्द्वानी। शहर के काठगोदाम की रहने वाली एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। यहां साइबर ठग ने महिला को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट का अधिकारी बनकर फोन किया। उसने रिफंड का झांसा देकर खाते से पहले छोटी रकम उड़ाई और फिर एक-एक कर उसके दो बैंक खाते खाली कर दिए। महिला की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवालिक विहार काठगोदाम निवासी दीपिका तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनके पास शुक्रवार को राहुल मंडल नाम के व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को एक नामी शॉपिंग वेबसाइट का कस्टमर केयर अधिकारी बताया। महिला ने कुछ दिन पहले ऑनलाइन शॉपिंग की थी। सामान पसंद न आने पर महिला ने रिफंड के लिए आवेदन किया था। इसीलिए दीपिका ने फोन करने वाले जालसाज पर भरोसा कर लिया।
जालसाज ने महिला को रिफंड का भरोसा दिया। जालसाज ने उससे अवेलडेस्क नामक एप डाउनलोड कराया और एप में 14291 लिखने को कहा। जैसे ही दीपिका ने 14291 लिखा तो खाते से इतने ही पैसे कट गए। जब दीपिका ने पैसे कटने की बात कही तो जालसाज ने फिर से 1651 लिखने को कहा। जैसे ही लिखा तो फिर 1651 रुपये कट गए।
फिर इन रुपयों को रिफंड करने के लिए जालसाज ने उससे टी पिन, आधार नंबर, एटीएम नंबर और पिन मांग लिया। वह जैसा कहता गया, दीपिका करती गई। जिसके बाद दीपिका के दो बैंक खाते में जमा 6,73,100 रुपये साफ हो गए। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें