हल्द्वानी: युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 60 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा- दुष्यंत गौतम
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी अब पूरी तरह चुनावी तैयारी में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने आज हल्द्वानी में कार्यकताओं को यही संदेश दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दोहराया कि उत्तराखंड में फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं के लिए कई योजनाएं ला रहे हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा 60 से अधिक सीटों पर चुनाव जीतेगी।
पाटीॅ कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश प्रभारी श्री गौतम ने कहा कि अब चुनाव नजदीक देख कांग्रेस नेता भी बरसाती मेंढक की तरह निकल आए हैं। कांग्रेस के पास बोलने के अलावा और कुछ नहीं है। कहा कि हम केेंद्र व राज्य सरकार के कामों को लेकर चुनाव में जाएंगे। कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन अभियान के जरिये लोगों
के बीच गये और उनकी मदद की। जबकि कांग्रेस के लोग घर में बैठे रहे, और अब चुनाव नजदीक आते देख दुष्प्रचार पर उतर आए हैं। कहा कि कांग्रेस को दो बूंद
पोलियो ड्राप तैयार करने मे 20 साल लगे, लेकिन भाजपा के शासन में एक साल के भीतर ही करोड़ों लोगो को वैक्सीन लग चुकी है और साल के अंत तक सबको वैक्सीन लगा दी जायेगी। यह प्रधानमंत्राी मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी तुष्टीकरण जारी रहा और जहां धर्म के आधार पर एक डाक्टर के परिजनों को एक करोड़ दिये गये जबकि कोरोना से जान गवाने वाले सैकड़ो डाक्टरों के परिजनों की सुध भी नहीं ली गई। हरिद्वार कुंभ में कोरोना फैलाने का आरोप लगाकर हिन्दू धर्म और संस्कृति को बदनाम करने की कोशिश की गई। हरिद्वार में केस बहुत कम थे और विपक्ष की नजर महाराष्ट्र, पंजाब और दिल्ली राज्यों की ओर नहीं गई।
उन्होंने कहा भाजपा का कार्यकर्ता जोश से भरपूर है और आगामी विधानसभा चुनाव प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए एक महायज्ञ है, जिसमें वह अपने श्रम की आहुति देकर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले राजनैतिक दलों को उत्तराखंड से बाहर का रास्ता दिखाते हुए अबकी बार 60 के पार नारे को सार्थक सिद्ध करते हुए उत्तराखण्ड राज्य में पुनः भाजपा की सरकार अपना परचम लहराएगी।
उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य में जीरो टॉलरेंस की सरकार पर व उसके मंत्री, नेताओ पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नही है।
वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, रवि कुरिया ,भुवन जोशी, संजय दुम्का आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें