हल्द्वानी: खनन कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया , यह वजह आ रही सामने
पारिवारिक विवाद बताई जा रही है वजह
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Haldwani News- नैनीताल जिले के हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है ,यहां एक खनन कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना चोरगलिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, घटना चोरगलिया के गजेपुर गांव की है। खनन कारोबारी कमलेश बेलवाल का देर रात घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विवाद इतना बढ़ गया कि कमलेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े, जहां कमलेश लहूलुहान हालत में पड़े थे।
परिजन आनन-फानन में कमलेश को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
चोरगलिया के थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार चोरगलिया के गजेपुर गाँव निवासी खनन व्यवसायी कमलेश बेलवाल गांव में अपनी मां, भाई, पत्नी व छोटी बेटी के साथ रहते थे। उनके पिता की लगभग 2 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। रात्रि लगभग 9 बजे उन्होंने पत्नी के साथ हल्के पारिवारिक विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से स्वयं को गोली मार दी। इसके बाद परिजन उन्हें बचाने की कोशिश में चिकित्सालय ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को लगभग 10-साढ़े 10 बजे घटना की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है और घटना की जांच जारी है।
वहीं घटना के बाद मृतक की पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वही गांव में मातम छा गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


