हल्द्वानी- विवाहिता को अनजान युवक से यारी पड़ गई भारी ,आबरू लुटी और पति से भी तलाक
- पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश की शुरू
हल्द्वानी। यहां दो बच्चों की मां को मोबाइल पर आई अनजान कॉल के बाद युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया
दोस्ती के बाद युवक ने उससे दुष्कर्म किया और इसके बाद महिला का पति से तलाक करवा दिया। निकाह से मुकरने पर महिला ने अब आरोपित पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे है. कुछ दिनों पहले अंंजान नंबर से उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी. कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम इसरार निवासी रामपुर यूपी बताया, जो फिलहाल हल्द्वानी में ही रहता है. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।
महिला को मुताबिक, धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई. युवक ने भी एक दिन महिला से अपने प्यार का इजहार किया और कहा कि वो उससे शादी करना चाहता है. यदि उसने उससे शादी नहीं की तो वो जहर खाकर अपनी जान दे देगा।
महिला का कहना है कि वो युवक के बहकावे में आ गई और अकेले आरोपी के साथ उसके घर चली गई. आरोप है कि युवक ने उसे कोलड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. इसके बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
महिला के अनुसार इसकी जानकारी उसके पति को भी लग गई थी और उसने उसे तलाक दे दिया था. महिला ने आरोप लगाया कि शादी का हवाला देकर इसरार ने उसके पति से भी तलाक दिलाया, लेकिन अब वह शादी से मुकर रहा है. इस मामले में थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है,. जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


