हल्द्वानी- काव्या ने 98.8 प्रतिशत के साथ स्कूल किया टॉप , ऐसे पाया मुकाम

हल्द्वानी। काव्या ने मेहनत से पढाई की ,काव्या पडियार ने हाईस्कूल में 98.8 अंक प्राप्त कर आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है काव्या के पिता राजेंद्र सिंह पडियार जूनियर हाईस्कूल लालकुआं में सहायक अध्यापक तथा माता श्रीमती दीपा पडियार ऐपाल देवता राजकीय इंटर कॉलेज पटुवाडाँगर में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत है।
काव्या की इस उपलब्धि पर परिजनों में खुशी की लहर है। काव्या ने बिना कोचिंग के नियमित रूप से प्रत्येक दिवस 8 घंटे मेहनत एवं लगन से पढ़ाई की तथा मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखी।
काव्या को इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में हल्द्वानी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्र, कोटाबाग के खंड शिक्षा अधिकारी भास्करान्द पांडे ,धारी के खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, ओखल कांडा की खंड शिक्षा अधिकारी सुलेहिता नेगी तथा उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी, जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार, मदन मोहन बिष्ट ,ललित मोहन सिंह धपोला, अनुपमा बमेठा, आशा दर्मवाल, आशीष बिष्ट, विजय कपिल, हरि सिंह बिष्ट ,गणेश पडियार, सुरेन्द्र पडियार, कुन्दन सिंह पडियार, महेन्द्र विष्ट, रेखा उप्रेती, मंजू जोशी, मुकेश जोशी, राजेन्द्र सिंह चौहान, विजय कपिल सहित तमाम लोगों ने बधाई देते हुए काव्या की उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें