हल्द्वानी: हरेला महोत्सव के तहत पौधारोपण

- धरा को हरा -भरा रखने का किया आह्वान
Haldwani News: हल्द्वानी वन प्रभाग कार्यालय परिसर में हरेला महोत्सव के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी वन प्रभाग बाबू लाल द्वारा तिकोनिया वन कार्यालय परिसर, पार्कों एवं आवासीय परिसर में फल, फूल एवं औषधियों के अनेकों प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में हल्द्वानी वन प्रभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी पौधों का रोपण किया गया।
जिसमें रोशनी आर्या मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, अनिल कपिल प्र0अ0, रमेश सिंह नेगी प्र0अ0, मनोज पाण्डे, हिमांशु पाठक, रेनु आर्या, रोहित गुप्ता, विपिन मसीह, मयंक धपोला, उमाशंकर, सुनील कुमार सहित समस्त कार्मिकों द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
- फलदार ,छायादार और शोभादार पौंधों का किया रोपण
हल्द्वानी। फोरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, शाखा हल्द्वानी के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण हेतु अरण्य भवन वन परिसर, रामपुर रोड हल्द्वानी में वृहद वृक्षारोपण आयोजन किया गया जिसमें समस्त मिनिस्टीरियल कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं वृक्षारोपण की शुभारंभ वन संरक्षक, दीपचंद आर्य के द्वारा प्रारंभ किया गया इसके पश्चात उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इसके पश्चात शीशम बाग वन परिसर जेल रोड हल्द्वानी एवं तिकोनिया वन परिसर हल्द्वानी में विभिन्न प्रजाति के फलदार छायादार एवं औषधि पौधों का रोपण किया गया वृक्षारोपण उपरांत समस्त उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा उक्त रोपित पौधों की देखभाल हेतु भी संकल्प लिया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यातिथि दीप चंद्र आर्य, वन संरक्षक पश्चिम हल्द्वानी, विशिष्ट अतिथि दीपचंद पांडे प्रांतीय अध्यक्ष, बलवंत सिंह नेगी, प्रांतीय वरिष्ठ सलाहकार, संजय सनवाल, शाखा अध्यक्ष हल्द्वानी देवेंद्र सिंह बिष्ट, शाखा मंत्री हल्द्वानी कमल पंत, शाखा उपाध्यक्ष हल्द्वानी उमेश चंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हल्द्वानी संतोष जोशी कोषाध्यक्ष, हल्द्वानी विपिन मसीह,संयुक्त मंत्री शाखा हल्द्वानी रोहित पाठक, संगठन मंत्री हल्द्वानी गीता डालाकोटी डालाकोटी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रेखा पाठक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश पंत, राजेंद्र सिंह बिष्ट , रमेश सिंह नेगी, अनिल कपिल , मयंक धपोला, रोहित गुप्ता, दीवान सिंह अधिकारी , त्रिलोक सिंह बिष्ट , नारायण दत्त तिवारी कविता खोलिया , कमला भाकुनी , भगवती बिष्ट , नमिता आर्य, सुनील आर्य, पवन बिष्ट विनोद कांडपाल श्रीमती दीपा साहित आदि अनेकों मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों प्रतिभाग किया गया। वृहद वृक्षारोपण उपरांत शाखा अध्यक्ष श्री संजय सनवाल द्वारा उपस्थित समस्त वन अधिकारियों मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए यह अपील की गई कि उनके द्वारा रोपित पौधों की सुरक्षा हेतु उनके द्वारा विशेष ध्यान रखा जाएगा अंत में उपस्थित समस्त पत्रकार बंधुओं का विशेष आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें