हल्द्वानी- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवराज सिंह फर्त्याल का निधन , राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

हल्द्वानी। अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा लेने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवराज सिंह फर्त्याल का निधन हो गया है। जिनको आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ हल्द्वानी के रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
अमरावती कॉलोनी में रहने वाले शिवराज सिंह फर्त्याल का शुक्रवार लगभग रात 8:00 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में किया गया है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ,उप जिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह समेत अनेक अधिकारी गण मौजूद रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवराज सिंह फर्त्याल (96) मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा के रहने वाले थे।

पिछले साल 15 अगस्त 2021 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवराज सिंह को यूं ही नहीं आया था ,भारत छोड़ो आंदोलन में अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें 19 कोड़े खाने पड़े थे, लेकिन देशभक्ति से प्रेरित और आजादी की लड़ाई लड़ने वाले जवां खून के फौलादी इरादों को अंग्रेज न डिगा सके, नतीजन उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया। जवानी के दिनों में कई सालों तक दिन में एक समय का भोजन करते थे।
अमरावती कालोनी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवराज सिंह फर्त्याल (96) मूलत: अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा ब्लाक के कपकोट ग्रामसभा निवासी थे नानतिन महाराज के अनन्य भक्त शिवराज को बुढ़ापे ने एक खटिया में सीमित कर दिया था। जब वह स्कूल पढ़ा करते थे तो उनके फौलादी इरादों को देखकर उनके साथी भी अचंभित रह जाते थे। हर भारतीय की तरह अंग्रेजों की गुलामी उन्हें भी पसंद नहीं थी। जीआईसी अल्मोड़ा में दसवीं में पढ़ते समय उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया। अंग्रेजों के खिलाफ बगावत करने पर तब उन्हें पकड़ लिया गया। उनकी छोटी उम्र देखकर उन्हें जेल में नहीं डाला गया लेकिन 19 कोड़े लगाने का हुक्म दिया गया। अंग्रेजों का दिल यहां भी नहीं पसीजा तो उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया। हालांकि एक साल बाद फिर वह स्कूल में दाखिल हुए और दसवीं की परीक्षा दी। देश के वीर सपूत उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी को शत शत नमन।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें