हल्द्वानी- परिचित ने महिला को बंधक बनाकर किया 7 दिन तक रेप ,फिर गहने लेकर फरार

- जांच में जुटी पुलिस ,महिला का आरोप बिठौरिया स्थित एक पुलिसकर्मी के कमरे में दिया वारदात को अंजाम
हल्द्वानी। महिला को बंधक बनाकर एक सप्ताह तक उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शादीशुदा दिल्ली की महिला को झांसा देकर हरियाणा के परिचित ने बिठौरिया स्थित एक पुलिसकर्मी के कमरे में रखा। एक सप्ताह तक दुष्कर्म करने के बाद महिला के चार लाख रुपये और करीब 28 लाख कीमत के जेवरात को लेकर चंपत हो गया। ये घटना दो साल पहले की है। जिसमें मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 अगस्त 20 को उसके भाई ने पुश्तैनी हड़प ली। इसी कारण वह घर से गुस्साकर अपने जेवरात और चार लाख रुपये नगदी लेकर निकली थी। उसने अपने परिचित हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर 28 निवासी प्रवीण कुमार शर्मा को मदद के लिए कॉल की। चूंकि प्रवीण महिला के बच्चों को पढ़ाता था। इसी कारण महिला ने उसके ऊपर भरोसा कर लिया। महिला प्रवीण के साथ कार में बैठकर देर रात बिठौरिया नंबर एक में चली आई। प्रवीण ने महिला के बैग में रखे पैसे और जेवरात अपने कब्जे में ले लिए। महिला एक पुलिसकर्मी के मकान में ठहरी थी।
आरोप है कि प्रवीण ने उसके हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया। धमकी दी कि किसी से शिकायत करने पर उसके पैसे नहीं मिलेंगे और बदनामी भी होगी। दस सितंबर 20 तक प्रवीण महिला के साथ ठहरा था। इसके बाद प्रवीण को किसी ने कॉल किया वह चार.पांच दिन में फरीदाबाद से आने का बहाना बनाकर भाग निकला। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें