हल्द्वानी: 36 लाख रुपए की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार
Haldwani News- एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नशे के खिलाफ जिलेभर में अभियान जारी है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने 121 ग्राम स्मैक के साथ एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत 36 लाख रुपए आंकी गई है , आरोपी बरेली जिले से स्मैक बेचने हल्द्वानी पहुंचा था। जो गौलापार बाईपास (राष्ट्रीय राजमार्ग 109) के यात्री विश्राम शेड में बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। लेकिन मौके पर पुलिस पहुंच गई।
पुलिस के अनुसार एसआई मनोज यादव सिपाही दिलशाद अहमद के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गौलापुल से होते हुए वह एसओजी टीम के साथ गौलापार बाईपास स्थित यात्री विश्राम शेड पहुंचे। वहां एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया
पुलिस को देखते ही उसने नजरें चुराईं और अचानक भागने का प्रयास किया। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम 24 वर्षीय मोहम्मद उमैर निवासी शेखुपुरा टांडा वार्ड-23 अजीज गली थाना बहेड़ी, जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया। उसने बताया कि इस क्षेत्र में काफी लोग स्मैक पीते हैं, इसलिए वह बहेड़ी से यहां स्मैक बेचने आया था।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


