हल्द्वानी: जिलाधिकारी ने हरिपुरा में रबी फसल की क्रॉप कटिंग की
कृषि उत्पादन का वैज्ञानिक आंकलन, किसानों को फसल बीमा कराने की दी सलाह
हल्द्वानी ,04 अप्रैल 2026: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील के ग्राम हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में रबी फसल की क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। यह प्रयोग किसानों की फसलों की उपज, उत्पादन और उत्पादकता का सही आंकलन करने के लिए किया गया, जिससे जिले में कृषि क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर किसान नागेंद्र सिंह के खेत में 43.3 वर्ग मीटर के प्लाट पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी फसल की कटाई का प्रयोग संपन्न कराया। उन्होंने किसानों से उनके खेतों में उगाई जा रही फसलों और उनकी उत्पादन क्षमता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों को फसल बीमा कराने और संभावित फसल हानि से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह भी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग कृषि क्षेत्र में फसल उत्पादन का वैज्ञानिक और वास्तविक आकलन करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से प्रति हेक्टेयर उपज का सटीक आंकलन किया जा सकता है, जो शासन द्वारा समर्थन मूल्य निर्धारण, खाद्यान्न खरीद और विभिन्न कृषि योजनाओं के संचालन में सहायक होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्रॉप कटिंग कार्य पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न किया जाए, ताकि फसल उत्पादन के सही आंकड़े सुनिश्चित हो सकें।
इस अवसर पर तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, कानूनगो बृजेश कुमार, राजस्व उप निरीक्षक अरुण वर्मा, अपर सांख्यिकी अधिकारी महेन्द्र सिंह डांगी, मीना नेगी तथा बीमा कंपनी एजेंट हेम सिंह नेगी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


