हल्द्वानी: दमुवाढूंगा वासियों को मिली यह बड़ी सौगात , अधिसूचना जारी

हल्द्वानी। आज 21 अगस्त को उत्तराखंड शासन राजस्व अनुभाग 3 के पत्रांक संख्या 539/xviii/3/2025/2016 देहरादून द्वारा दमुआढूँगा में धारा 48 की अधिसूचना जारी हो गई है। इस आदेश के बाद दमुवाढूँगा क्षेत्र के निवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया है।
महापौर गजराज बिष्ट ने मुख्यमंत्री का आभार करते हुए कहा कि सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से नगर निगम के वार्ड 35, 36 ,37 के अंतर्गत आने वाली जनता को उनका मालिकाना हक मिलेगा। जिसके लिये हमने कई वर्षों से संघर्ष किया और आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने स्थानीय नागरिकों का दर्द समझा और उनका हक दिलाया। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार आम जनमानस के हित पर कार्य कर रही और कटिबद्ध है।
महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा ने यहां के लोगों को मालिकाना हक दिलाने का वायदा किया था, इसे आज पूरा किया गया।

सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री का जताया आभार , दमुवाढूंगा वासियों को दी बधाई
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज राज्य सरकार द्वारा जवाहर ज्योति दमवाढूगा मे ग्राम सर्वेक्षण एवं अभिलेख सक्रियाओ के अधीन अभिलेख संक्रियाओ (रिकॉर्ड ओप्रशन) की अधिसूचना जारी करने सहित लोगों के मालिकाना हक का रास्ता इख्तियार करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है श्री भट्ट ने दमुवाढूगा वासियों को भी बधाई और शुभकामनाएं दी है।
श्री भट्ट ने बताया कि लंबे संघर्षों के बाद आज जवाहर ज्योति दमवाढूगा वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा लोगों लिए उनके मालिकाना हक का रास्ता साफ किया गया है श्री भट्ट ने राजस्व सचिव एसएन पांडे से दूरभाष पर वार्ता करने के बाद कहा की धारा 48 की प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर अधिसूचना जारी की गई है कि अब जवाहर ज्योति दमुवाढूगा क्षेत्र में भूमि के सर्वे कर बंदोबस्ती व मालिकाना हक का रास्ता तैयार होगा। श्री भट्ट ने कहा कि लंबे समय से जवाहर ज्योति दमुवाढूगा क्षेत्र के लोग अपने मालिकाना हक के लिए मांग कर रहे थे उनकी यह मांग आज पूरी हुई है उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुनः आभार जाताया है।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें