Haldwani: नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ दंपति गिरफ्तार
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है जिनके घर से 95 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं, पूरे मामले में पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि बनभूलपुरा अंतर्गत बड़ी मस्जिद के पास एक घर से नशीले इंजेक्शन का कारोबार चल रहा है पुलिस ने तलाशी ली गई तो घर में भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए पूछताछ में पता चला कि दंपत्ति नशे के इंजेक्शन को बेचने का काम करता था मौके पर तसलीम रजा और उसकी पत्नी अल्बीना को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि घर से 95 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ,उपनिरीक्षक संजीत राठौर ,कांस्टेबल सुनील कुमार , अमनदीप सिंह ,भूपेंद्र ज्येष्ठा , महिला कांस्टेबल पुनीता पाठक आदि शामिल रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन