हल्द्वानी: चंदन अस्पताल की होगी जांच ,तीन सदस्यीय प्रशासनिक समिति गठित
Haldwani News- जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में स्थित चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही आर्थिक शोषण एवं कुप्रबंधन की जॉच हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नगर मजिस्ट्रेट एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की तीन सदस्यों की जॉच समिति का गठन किया गया।
उन्होंने बताया कि चंदन हॉस्पिटल में ली जा रही फीस और निर्धारित स्वास्थ्य मानकों की विस्तृत जांच तथा मरीजों के आर्थिक एवं मानसिक शोषण तथा चिकित्सा में लापरवाही के आरोप के साक्ष्य संकलित किया जाये।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त संबंध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध, असम्बद्ध या अन्य व्यक्तियों से अपेक्षा की जाती है इस संबंध में प्रकाशन के 07 दिवस के भीतर अपना मौखिक /लिखित/बयान/अभिकथन अथवा उक्त के संबंध में काई साक्ष्य हो तो किसी भी कार्य दिवस को गठित जांच समिति को किसी भी अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


