हल्द्वानी – घर आई नाबालिग से मौसा ने किया दुष्कर्म , पीड़िता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Haldwani News- हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है यहां बनभूलपुरा में माैसी के घर आई 11 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत मौसा ने वारदात को अंजाम दिया। मासूम की हालत गंभीर है। उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा में प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बनभूलपुरा में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन क्षेत्र में ही रहती है। बहन का कुछ महीनों पहले बच्चा हुआ था। गुरुवार को उनकी 11 साल की बेटी मौसी के घर गई थी। जहां उसे रात हो गई। रात होने पर बच्ची वही रूक गई। इसी रात बहन का पति शराब के नशे में धुत होकर घर में आया और अंधेरे का फायदा उठाकर उसने बच्ची
के संग दुष्कर्म किया। रोने की आवाज सुनकर परिजन उठे तो आरोपित फरार हो गया। बाद में बच्ची ने पूरी कहानी मां को बताई।
थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मासूम के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के बाद आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें