हल्द्वानी: ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की बढ़ीं मुश्किलें, कुमाऊं में चार और मुकदमे दर्ज
पहाड़ की महिलाओं और देवी- देवताओं के अपमान का है आरोप
Haldwani News- जेल में बंद ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। नैनीताल जिले के हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ कुमाऊं में शुक्रवार को चार और मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसमें दो मुकदमे ऊधमसिंह नगर और एक अल्मोड़ा जिले में दर्ज हुआ है। इसके अलावा हल्द्वानी के मुखानी थाने में एक मुकदमा लिखवाया गया।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कुमाऊं की महिलाओं और देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुखानी में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए पुलिस गुरुवार को ज्योति गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं अन्य दर्ज मुकदमों में आरोप है कि हल्द्वानी में अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर आयोजित प्रदर्शन में शहर निवासी ज्योति अधिकारी ने सार्वजनिक स्थल पर दरांती लहराते हुए सोशल मीडिया पर कुमाऊं की महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक व समाज को विभाजित करने वाले बयान दिए। रुद्रपुर में भाजपा महिला मोर्चा दक्षिणी मंडल की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर ज्योति द्वारा सार्वजनिक स्थल पर ये कृत्य किया गया। खटीमा में सावित्री चंद ने भी इसी तरह के आरोप में तहरीर दी है। उधर, जसपुर कोतवाली में शुक्रवार को भाजपाइयों ने व्लॉगर ज्योति के खिलाफ तहरीर दी। अल्मोड़ा में पांडेखोला निवासी मीनाक्षी कुवार्बी नेे ज्योति के खिलाफ तहरीर दी।
कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर ज्योति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192, 196, 299, 302 और आयुध अधिनियम की धारा 27 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शुक्रवार को मुखानी थाने में जूही चुफाल ने ज्योति पर एक और केस दर्ज कराया। आरोप है कि ज्योति ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जूही को ललकारते हुए धमकी दी थी।
गौरतलब है कि ज्योति को गुरुवार को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को उनके वकीलों द्वारा कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी लेकिन नैनीताल पुलिस और सरकारी वकीलों की मजबूत पैरवी के चलते ज्योति अधिकारी की जमानत ख़ारिज कर दी गयी। जिसके बाद अब फिलहाल ज्योति को जेल में ही रहना होगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Union Budget 2026: आम बजट में जनता के लिए क्या हुआ सस्ता-महंगा, वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान