हल्द्वानी: ब्लागर ज्योति अधिकारी गिरफ्तार , जानिए पूरा मामला
Haldwani News- हल्द्वानी रामपुर रोड निवासी ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को पुलिस ने गुरुवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ज्योति को कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिन की रिमांड पर लिया है। उन पर महिलाओं और कुमाऊं के लोक देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप है। मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गुरुवार को कई घंटे उनसे पूछताछ की थी। पुलिस ने ज्योति पर दंगा भड़काने के इरादे से जुड़ी धाराएं भी लगाई हैं। साथ ही दरांती लहराने पर आर्म्स एक्ट में भी कार्रवाई की है। दरांती भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
हिम्मतपुर मल्ला निवासी जूही चुफाल ने मुखानी थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों अंकिता हत्याकांड मामले में हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन चल रहा था, जहां ज्योति अधिकारी भी पहुंची थी। आरोप है कि सार्वजनिक कार्यक्रम में ज्योति अधिकारी ने दरांती लहराते हुए स्थानीय संस्कृति, लोक देवी-देवताओं और महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्द कहे। ज्योति पर कुमाऊं की सामाजिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के गंभीर आरोप हैं। आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक बयान देते हुए कुमाऊं की महिलाओं को “नाचने वाली” कहा, साथ ही लोक देवताओं को फर्जी बताकर उनके अस्तित्व पर भी सवाल खड़े किए। इसके अलावा खुलेआम दराती लहराने का मामला भी उनके खिलाफ दर्ज है।
एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। नोटिस देकर ज्योति अधिकारी से गुरुवार को कई घंटे मुखानी थाने में पूछताछ की गई। वहीं रात में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी पर संवेदनशील धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके पास से दरांती बरामद की है। आरोपी ज्योति को गिरफ्तार कर मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, ज्योति के खिलाफ बीएनएस की धारा 27, 192, 196, 299 और 302 में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें दंगा भड़काने की कोशिश, सार्वजनिक रूप से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, सामुदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के साथ ही आर्म्स एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं।
गुरुवार को बयान दर्ज करने के दौरान ज्योति के कुछ समर्थक मुखानी थाने के बाहर खड़े रहे। उन्होंने देरी होने पर हंगामा किया और पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। ज्योति पूरे दिन पुलिस हिरासत में रहीं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


