Haldwani: STF को एक और बड़ी सफलता , साइबर ठगी मामले में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
- लाखों की नगदी और कई पासपोर्ट व एटीएम कार्ड बरामद
हल्द्वानी। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, मुखानी थाना क्षेत्र में हुई साइबर ठगी के मामले में एसटीएफ ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इन अभियुक्त के द्वारा 19 लाख रुपए साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिनको एसटीएफ ने साढ़े तीन लाख और कई सारे पासपोर्ट, एटीएम कार्ड के साथ दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्त पंश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जिनका नाम सूरज तमांग और विक्रम लिम्बु हैं।
सीओ एसटीएफ पूर्णिमा गर्ग ने जानकारी देते बताया कि मुखानी थाने में 19 लाख की साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया था, जो कि फेसबुक के जरिये ठगी की गई थी, जांच एसटीएफ के पास आई थी और एसटीएफ ने गहनता से जांच करते हुए दोनों शातिर अभियुक्तों को दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार कर लिया है, इनके कनेक्शन नाइजीरियन ठगों से भी है, जिनको यह भारतीय बैंकों के खाते में रकम उपलब्ध करवाते थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


