हल्द्वानी: अकाउंटेंट रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में तैनात अकाउंटेंट को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
हल्द्वानी, 08 अप्रैल 2026: उत्तराखंड विजिलेंस का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस टीम को आज एक बार फिर बड़ी सफलता मिली। अल्मोड़ा जिले के ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा में तैनात अकाउंटेंट हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट पर शिकायतकर्ता से उसके स्वीकृत 3,00,000 रुपये के शौचालय निर्माण कार्य के टेंडर की एफडीआर रिलीज करवाने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगा। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इंकार करते हुए टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।
जांच और अभियोग दर्ज
शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल, हल्द्वानी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इस कार्रवाई के तहत पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर नैनीताल-हल्द्वानी ने निरीक्षक के नेतृत्व में तुरंत ट्रैप टीम का गठन किया, ताकि आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।
ट्रैप ऑपरेशन और गिरफ्तारी
सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आज 08 अप्रैल 2026 को आरोपी हर सिंह बिष्ट को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से अल्मोड़ा के चीनाखान क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में लमगड़ा ब्लॉक में लेखाकार के पद पर कार्यरत था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
मामले का विवरण
मामला शौचालय निर्माण के टेंडर से जुड़ा है। शिकायतकर्ता का 3 लाख रुपये का टेंडर स्वीकृत हुआ था। काम पूरा होने के बाद विभाग में जमा उसकी एफडीआर को रिलीज कराने के लिए अकाउंटेंट हर सिंह बिष्ट लगातार पैसे की मांग कर रहा था। आरोपी ने साफ कहा कि बिना रिश्वत के फाइल आगे नहीं बढ़ेगी। भ्रष्टाचार से परेशान शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में अपनी गुहार लगाई।
सफल ट्रैप ऑपरेशन
शिकायत की सत्यता की जांच के बाद सतर्कता टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप ऑपरेशन चलाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी ने ब्लॉक कार्यालय में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये घूस के रूप में थामी, टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली।
सतर्कता अधिष्ठान की सराहना और जनता से अपील
निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम की सफलता पर उन्हें नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने जनता से अपील की कि वे टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 9456592300 पर संपर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


