Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मुनस्यारी दौरे पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर पर्यटन और महिला समूहों के प्रयासों को सराहा
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

मुनस्यारी दौरे पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर पर्यटन और महिला समूहों के प्रयासों को सराहा

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मुनस्यारी में पर्यटन गतिविधियों, स्थानीय उत्पादों और महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए सरमोली के सामुदायिक पर्यटन मॉडल को प्रेरणादायी बताया।
Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
मुनस्यारी दौरे के दौरान महिला समूहों से मुलाकात करते राज्यपाल गुरमीत सिंह।

मुनस्यारी में महिला समूहों से संवाद करते राज्यपाल गुरमीत सिंह।

ख़बर शेयर करें -

सरमोली के ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ मॉडल की प्रशंसा, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और महिला स्वयं सहायता समूहों को बताया ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार।

पिथौरागढ़, 06 जून 2026: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अपने दो दिवसीय मुनस्यारी भ्रमण के दौरान आज प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने क्षेत्र में संचालित पर्यटन गतिविधियों का अवलोकन किया तथा नंदा देवी मंदिर परिसर एवं उसके आसपास विकसित पर्यटन सुविधाओं और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए जिला प्रशासन को बधाई दी। जिला प्रशासन द्वारा उन्हें विकासखंड मुनस्यारी में विकसित हो रही पर्यटन गतिविधियों, मिलम, खलिया टॉप, बिर्थी, पंचाचूली क्षेत्र तथा अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने नंदा देवी मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से भी मुलाकात कर मंदिर की व्यवस्थाओं तथा धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की।

भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय स्तर पर किए जा रहे नवाचारों और विकास कार्यों की सराहना की। मंदिर परिसर में लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन करते हुए उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन एवं ब्रांडिंग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों का संरक्षण एवं प्रभावी विपणन ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ स्थानीय पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच इस जिले में कल स्कूल बंद, आदेश जारी

राज्यपाल ने मंदिर परिसर में उपस्थित स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों तथा ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिला समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इसके उपरांत राज्यपाल ने वर्ष 2023 में ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ पुरस्कार से सम्मानित सरमोली ग्राम पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने सरमोली के सामुदायिक पर्यटन एवं होमस्टे मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि यह गांव स्थानीय सहभागिता, महिला सशक्तीकरण और सतत पर्यटन विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यहां स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से पर्यटन को आजीविका और पर्यावरण संरक्षण से प्रभावी रूप से जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

राज्यपाल ने सरमोली ग्राम पंचायत के होमस्टे मॉडल एवं सामुदायिक सहभागिता की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि सरमोली ने सामुदायिक सहभागिता, महिला सशक्तीकरण एवं सतत पर्यटन विकास पर आधारित एक ऐसा मॉडल विकसित किया है, जिसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त हो रही है।

राज्यपाल ने ग्रामवासियों, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा होमस्टे संचालकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके सामूहिक प्रयासों ने सरमोली को पर्यटन के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। उन्होंने स्थानीय महिलाओं से अपने पारंपरिक उत्पादों, लोक संस्कृति, स्थानीय खान-पान तथा प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण हेतु आभार व्यक्त किया। और इसी तरह लोक संस्कृति का प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सरमोली का यह मॉडल स्थानीय लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यटकों को उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवनशैली से परिचित कराने का भी प्रभावी माध्यम बन रहा है। यहां संचालित होमस्टे पर्यटकों को स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों, संस्कृति और ग्रामीण जीवनशैली का अनुभव प्रदान करते हैं, जो देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: किसानों के लिए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप लॉन्च, CM धामी बोले- तकनीक से आसान होंगी कृषि सेवाएं

राज्यपाल ने क्षेत्र के होमस्टे संचालकों से भी मुलाकात की तथा उनके अनुभवों, सुझावों एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी आज उत्तराखण्ड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। वर्तमान में नगर क्षेत्र में लगभग 120 होमस्टे संचालित हो रहे हैं, जबकि 32 होटल, एक दर्जन से अधिक लॉज, तीन गेस्ट हाउस तथा 50 से अधिक टेंट पर्यटकों को आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि मुनस्यारी में पर्यटन, संस्कृति, प्रकृति एवं स्थानीय आजीविकाओं का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यहां के होमस्टे, स्थानीय उत्पाद और महिला स्वयं सहायता समूह न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहे हैं, बल्कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान दिला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित कर रहा है तथा मुनस्यारी को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में और अधिक प्रतिष्ठा दिला रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Governor #GovernorGurmitSingh #Munsiyari #PithoragarhNews #SarmoliVillage #TourismUttarakhand #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

भारी बारिश के अलर्ट के बीच 5 सितंबर को अल्मोड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • मौसम

Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
चंपावत में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद होने की प्रतीकात्मक तस्वीर Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम

Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
चमोली में भालू के हमले में मौत की प्रतीकात्मक तस्वीर Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के बीच नैनीताल में बंद स्कूल का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
देहरादून में ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के बीच हरिद्वार में बंद स्कूल का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच इस जिले में कल स्कूल बंद, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • हरिद्वार

Uttarakhand Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच इस जिले में कल स्कूल बंद, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच 5 सितंबर को अल्मोड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • मौसम

    Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  • चंपावत में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद होने की प्रतीकात्मक तस्वीर Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम

    Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

  • चमोली में भालू के हमले में मौत की प्रतीकात्मक तस्वीर Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच नैनीताल में बंद स्कूल का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

  • देहरादून में ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (633)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,388)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,501)
  • खेल (365)
  • चंपावत (996)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (726)
  • देहरादून (11,190)
  • नैनीताल (6,506)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,188)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,158)
  • रुद्रप्रयाग (721)
  • रोजगार (520)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (643)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत