देहरादून- एक्शन मोड में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी: अब इस विभाग में भी सभी अटैचमेंट रद्द

देहरादून। कृषि एवं ग्राम विकास मंत्री गणेश जोशी इस समय विभागीय कार्यप्रणाली को जन अपेक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए फ्रंटफुट पर बेटिंग कर रहे हैं। अपने अधीन विभागों में उनके द्वारा सभी सम्बद्धीकरण समाप्त कर दिए गए हैं। पहले उद्यान विभाग, फिर कृषि विभाग और अब ग्राम विकास विभाग में भी तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों / अधिकारियों के शासन स्तर, आयुक्त स्तर तथा जनपद स्तर से सभी सम्बद्धीकरण तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।
काबीना मंत्री ने कहा कि राज्य की जनता ने धामी सरकार को सुशासन तथा सरकार जनता के द्वार की फीलिंग के साथ जनादेश दिया है। कार्मिकों को भी देहरादून में रहने की प्रवृत्ति से बाज आना होगा।
मुख्यमंत्री पहले ही अधिकारियों को ताकीद कर चुके हैं कि तहसील स्तर के काम जिला मुख्यालय और जिलों के काम राजधानी तक नहीं आने चाहिए। अगर अधिकारी कर्मचारी देहरादून में ही पड़े रहेंगे तो क्षेत्र में काम कैसे होगा।

- मंत्री गणेश जोशी का एक और सख्त एक्शन ,रेशम विभाग के निरीक्षक को किया सस्पेंड
देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धांमी के निर्देशों पर मंत्री भी एक्शन में जुट गए है। मंत्री जोशी ट्रांसफर पोस्टिंग की आड़ में होने वाले सबसे बड़े खेल पर जहां सख्ती कर रहे है तो वहीं आदेश न मानने वाले अधिकारियों पर भी हंटर चला रहे है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए अब मंत्री गणेश जोशी ने रेशम निरीक्षक के पद पर तैनात सुभाष चंडरियाल को निलंबित कर दिया है। मंत्री की सख्ती से विभाग में हड़कंप में मचा हुआ है। जबकि अधिकारियों में खलबली मची हुई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीती 20 जनवरी को रेशम निरीक्षक के पद पर तैनात सुभाष चंडरियाल का ट्रांसफर राजकीय रेशम फार्म नयागांव से राजकीय रेशम फार्म मुवानी जनपद पिथौरागढ़ किया गया था, लेकिन सुभाष चंडरियाल अप्रैल में भी अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। इसीलिए सुभाष चंडरियाल पर 11 अप्रैल को उच्च अधिकारियों के आदेशों का अनुपालन न करने और हठधर्मिता के चलते निलंबन की कार्रवाई की गई है, जिसका आदेश रेशम निदेशालय से जारी कर दिया है। आदेश में साफ लिखा गया है कि निलंबन के दौरान सुभाष डंडरियाल को केवल जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि यानी आधा वेतन दिया जाएगा। आधा वेतन भी तभी दिया जायेगा जब सुभाष डंडरियाल को यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगें कि वह किसी अन्य सेवायोजन व्यापार वृत्ति व्यवसाय में नहीं लगे है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें