Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप झटके से डोली धरती , यहां घरों से बाहर निकले लोग
देहरादून। उत्तराखंड में भूकंप के झटके से डोली धरती। प्रदेश में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह सात बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है। इसकी गहराई 10 किमी पर रही जबकि भूकंप का केंद्र बागेश्वर रहा है। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी तरह के जान- माल के नुकसान की खबर नहीं है।
बागेश्वर रहा भूकंप का केंद्र
भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश एवं 80.07 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित रहा, जबकि इसकी गहराई 10 किमी बताई गई है। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए।
लोगों ने सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए। इससे उनकी नींद खुल गई। भूकंप की घटना के बाद से चौकस प्रशासनिक अधिकारी स्थिति का जायजा लेते दिख रहे हैं।

प्रशासन ने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही, भूकंप के दौरान सुरक्षित जगह पर पहुंचने, भारी सामान से दूर रहने और आपातकालीन नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, बागेश्वर में भूकंप का केंद्र था। जमीन के 10 किलोमीटर नीचे केंद्र होने के कारण लोगों को झटके लगे। भूकंप का असर बागेश्वर से 174 किलोमीटर दूर ऋषिकेश और 183 किलोमीटर दूर हरिद्वार तक महसूस किया गया।
इधर भूकंप के झटकों का असर हरिद्वार और ऋषिकेश में भी देखने को मिला। ठंड के कारण घर में दुबके लोग झटकों के बाहर निकल आए। हर कोई तेज झटकों का जिक्र करता दिखा। हालांकि, इससे किसी प्रकार के नुकसान की बात अब तक सामने नहीं आई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


