Uttarakhand: हल्द्वानी में दोहरा हत्याकांड , युवक युवती को बेरहमी से मौत के घाट उतारा
Haldwani Crime News- उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्द्वानी के गल्ला मंडी में देर रात युवक व युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के सिर व मुंह को पत्थर से बुरी तरह कुचला गया है। 31 वर्षीय निवासी अल्मोड़ा लोहर माल रोड तल्ला खोलटा शुभम टम्टा व युवती 19 वर्षीय लक्ष्मी निवासी तल्ली पोखरी नैनीताल बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार की सुबह उन्हें करीब साढ़े सात बजे डायल 112 पर गल्ला मंडी में स्थित गोदामों के पास युवक व युवती की लाश पड़ी होने की सूचना मिली दोनों की बाडी के पास खून से सने हुए पत्थर भी मिले हैं। दोनों का सर पत्थरों से बुरी तरह कुचला गया है।
पुलिस को युवक के पास से एक अल्मोड़ा का आधार कार्ड मिला हैं, वहीं युवती नैनीताल की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी दोनों शवों के पहचान पत्रों की गहनता से जांच कर रही है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह मंडी क्षेत्र में काम पर पहुंचे श्रमिकों ने सबसे पहले शवों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।

घटनास्थल की स्थिति देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों की हत्या देर रात की गई। हत्या में बड़े पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है, जो मौके पर ही पड़े मिले।
मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


