उत्तराखंड: एलपीजी पर घबराएं नहीं, मुख्य सचिव बोले—अफवाहों से रहें दूर
प्रदेश में गैस की पर्याप्त उपलब्धता, सप्लाई पूरी तरह सुचारु
घरेलू के साथ रेस्टोरेंट और ढाबों को भी मिल रही नियमित आपूर्ति
नैनीताल। जनपद भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने प्रदेश में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति पूरी तरह सुचारु है और उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुरूप समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों में भी व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार इस बात के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि किसी भी उपभोक्ता को गैस की कमी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक स्टॉक न करें। प्रशासन द्वारा लगातार आपूर्ति की निगरानी की जा रही है, जिससे हर क्षेत्र में गैस की उपलब्धता बनी हुई है।
मुख्य सचिव ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में एलपीजी गैस की आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धर्म प्रवाह: नवरात्रि में समय माता मंदिर में साधनारत सत्य साधक, 27 मार्च को मां बगलामुखी हवन-यज्ञ