देहरादून में जाम मुक्त को डीएम का बड़ा फैसला: 14 अप्रैल को टोल फ्री रहेगा लच्छीवाला व आशारोड़ी
प्रधानमंत्री कार्यक्रम और एक्सप्रेस-वे लोकार्पण के चलते भारी यातायात दबाव की आशंका, प्रशासन ने जारी किए विशेष यातायात प्रबंधन आदेश
देहरादून, 11 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम एवं देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण समारोह को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में यातायात दबाव और जाम की स्थिति से निपटने के लिए विशेष व्यवस्थाएं लागू की हैं। भारी संख्या में जनसमूह के आगमन की संभावना के मद्देनज़र जिलाधिकारी ने लच्छीवाला टोल प्लाजा को 14 अप्रैल को प्रातः 5 बजे से सायं 8 बजे तक टोल मुक्त रखने के आदेश जारी किए हैं।
इस अवधि में सभी प्रकार के निजी, वाणिज्यिक एवं अन्य वाहनों से किसी भी प्रकार का टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा, यहां तक कि फास्टैग से भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसी प्रकार आशारोड़ी बैरियर को भी सुचारु यातायात व्यवस्था के तहत खुला रखा जाएगा, ताकि वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जा सके और शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया है। प्रशासन का उद्देश्य सीमावर्ती एवं पर्वतीय जनपदों से आने वाले वाहनों के कारण संभावित यातायात दबाव को नियंत्रित करते हुए कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखना है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


