चंपावत: विश्व दिव्यांग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजन हुए सम्मानित
Champawat News- विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा विकास भवन सभागार, चम्पावत में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडे ने उपस्थित होकर दिव्यांगजन के उत्साह को बढ़ाया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी ने की।
इस अवसर पर जिलेभर के सात प्रतिभाशाली व प्रेरणादायी दिव्यांगजन को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह में अबरार हुसैन, लक्ष्मी दत्त, रश्मि जोशी, राजेंद्र सिंह और गुणानंद पंत को मान पत्र, प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं पुनीत और आदित्य प्रताप सिंह को हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
प्र. जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री निरंकार मिश्रा ने जानकारी दी कि जिले में वर्तमान में 4201 दिव्यांगजन पंजीकृत हैं, जिनमें से 3285 लाभार्थी दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनो को 8 हजार रुपये की धनराशि सहित राज्य स्तरीय सम्मान दिया जाता है, जिससे उन्हें समाज में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में राजेंद्र गहतोड़ी, दीपक चंद्र गहतोड़ी, जितेन्द्र चंद, तारा महरा, जगदीश चंद्र, बृजेश जोशी, हिम्मत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


