धर्म प्रवाह: सर्व शक्तिमान शिव ही हैं मृत्युलोक के महानायक- महात्मा सत्यबोधानंद

सर्व शक्तिमान शिव ही हैं मृत्युलोक के महानायक : महात्मा सत्यबोधानंद
लालकुआं। महात्मा सत्यबोधानंद ने यहां चल रही शिव कथा के चौथे दिन भगवान भोलेनाथ के विभिन्न अवतारों की महिमा का बखान करने के साथ कहा कि बैकुंठ लोक की जिम्मेदारी श्री हरि नारायण की ब्रह्मलोक की ब्रह्मा की तो मृत्युलोक के संपूर्ण जीव जगत की जिम्मेदारी भगवान भोलेनाथ के हाथों में है । उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ ही मृत्युलोक के अधिनायक हैं ।
उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ का अलंकार मानव को श्रेष्ठ जीवन जीने की सीख देता है उनके मस्तक पर चंद्रमा और गंगा निर्मल एवं पावनता का प्रतीक है अर्थात भगवान भोलेनाथ को निर्मल मन एवं पावन हृदय वाला सेवक ही पसंद है उन्होंने कहा कि भगवान शिव के समीप नंदी बैल परिश्रम का और बाघम्बर साहस का प्रतीक है अर्थात भगवान भोलेनाथ की भक्ति करने वाले को साहसी एवं परिश्रमी होना जरूरी है । उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के शरीर पर भस्म लेपन इस बात का संकेत है कि पांच तत्वों से बना शरीर एक दिन पंचतत्व में ही मिल जाएगा और यह मानव तन मुट्ठी भर राख में बदल जाएगा इस सत्य को जीवन में हमेशा समझना चाहिए।
महात्मा सत्यबोधानंद ने कहा कि शिव कथा श्रवण करने से मनुष्य को 33 कोटि देवताओं की पूजा का फल प्राप्त होता है। इस अवसर पर महात्मा प्रचारिका बाई सावित्रीबाई आलोकानंद प्रभाकरानंद मानसानंद सुमन ने शिव महिमा के प्रसंग सुनाकर प्रेमी जनों को भक्ति रस से सराबोर किया।
शिव कथा में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह ,पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, सरस्वती ऐरी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी रवि शंकर तिवारी, जीवन कबडवाल, भोला दत्त कफल्टिया , स्वामीनाथ ,राजेंद्र चौहान ,महेश पांडे ,नंदन सिंह भगवानदास वर्मा रणवीर सिंह ,जगबीर सिंह, मीना रावत ,कपिल गोयल ,रश्मि कबडवाल ,अजय उप्रेती तारा पांडे, नंदी भटृ ,गोविंदी देवी ,शांति ,सुमन ,माला सिंह ,विंध्यवासिनी ,निर्मला बिष्ट ,मनजीत कौर ,भुवन चंद्र भट्ट, पुष्पा भट्ट ,उर्मिला अग्रवाल ,देवेंद्र भंडारी ,मदन लाल गुप्ता ,हरिश्चंद्र समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद थे
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें