उत्तराखंड: धामी सरकार ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपे नए दायित्व, आयोगों और परिषदों में अहम जिम्मेदारियां तय
धामी सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया गया
पूर्व मंत्री से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक को मिला दायित्व, विभिन्न बोर्ड और परिषदों में हुई नई नियुक्तियां
देहरादून। धामी सरकार ने संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को सरकार में शामिल करते हुए विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। इस संबंध में बुधवार को मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा अलग-अलग आधिकारिक आदेश जारी किए गए।
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल को सेतु आयोग में सलाहकार नियुक्त किया गया है। वहीं देहरादून की वरिष्ठ नेत्री ज्योति कोटिया को गोरखा कल्याण परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। देहरादून निवासी अभिषेक शाही को इसी परिषद में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पूर्व सैनिक कल्याण परिषद में भी नई नियुक्तियां
खटीमा, ऊधमसिंह नगर निवासी कैप्टन गंभीर सिंह धामी को उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नामित किया गया है। इसके साथ ही देहरादून निवासी शमशेर सिंह बिष्ट को भी इसी परिषद में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य परिषदों में भी जिम्मेदारियां तय
टिहरी गढ़वाल के धरवाल गांव (कंडीसौड़) निवासी वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा परिषद में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं देहरादून निवासी अनुराधा वालिया को माटी कला बोर्ड में उपाध्यक्ष बनाया गया है।
नवीन दायित्व मिलने पर संबंधित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


