बेसहारा बच्चों को मिला सहारा: चाईल्ड हेल्पलाइन व बाल कल्याण समिति ने दो बहनों को SOS चिल्ड्रन विलेज भेजा
चाईल्ड हेल्पलाइन की त्वरित पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की दो बालिकाओं को मिला सुरक्षित संरक्षण, SOS चिल्ड्रन विलेज भेजा गया
रुद्रप्रयाग, 11 अप्रैल 2026। जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ क्षेत्र के राउलेख गांव में आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में जीवनयापन कर रहे एक परिवार की दो बालिकाओं को चाईल्ड हेल्पलाइन और बाल कल्याण समिति की त्वरित पहल पर सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया है।
सूचना मिलने पर चाईल्ड हेल्पलाइन रुद्रप्रयाग के परियोजना समन्वयक सुरेंद्र सिंह रावत एवं टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि एक विधवा महिला अपनी पांच बेटियों के साथ अत्यंत कठिन परिस्थितियों में रह रही है। परिवार की गंभीर आर्थिक स्थिति और बच्चों के भविष्य को देखते हुए दो बालिकाओं को SOS Children’s Villages India, बौराड़ी (टिहरी गढ़वाल) भेजने का निर्णय लिया गया।
बाल कल्याण समिति एवं बाल संरक्षण इकाई के समन्वय से दोनों बालिकाओं को विधिवत रूप से सुरक्षित आश्रय हेतु भेजा गया, जहां उनके पालन-पोषण और शिक्षा की समुचित व्यवस्था की जाएगी। यह कार्रवाई बच्चों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


