देहरादून- सीएम धामी से भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर भारत स्काउट गाइड की स्टेट चीफ कमीश्नर सुश्री सीमा जौनसारी के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्टीकर (ध्वज) लगाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपना अंशदान देते हुए कहा कि अनुशासन, सेवा भाव और परोपकार को बढ़ावा देने में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने अधिक से अधिक छात्रों को स्काउट एवं गाइड से जोडे जाने की अपेक्षा करते हुए कहा कि इससे छात्रों में सेवाभाव एवं अनुशासन की भावना जागृत होगी।
इस अवसर पर रविन्द्र मोहन काला, डॉ. दलजीत कौर, बी.एस.रावत, सुश्री रेश्मा परवीन, राहुल रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पीएम मोदी का दोहराया संदेश, वैश्विक तनाव के बीच संयम और बचत की अपील