देहरादून: वॉट्सएप सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सहित 3 गिरफ्तार, 3 युवतियां रेस्क्यू
देहरादून में वॉट्सएप के जरिए चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने तीन युवतियों को रेस्क्यू किया और महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
देहरादून। वॉट्सएप चैट के आधार पर देहरादून में एक घर से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। कैंट थाना क्षेत्र के गांधी नगर, चकराता रोड स्थित रघुनाथ मंदिर के पास एक मकान में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा।
मौके पर तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामान, चार मोबाइल फोन और ₹1910 नकद बरामद किए। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराएं 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपियों का नेटवर्क और संचालन का तरीका
पूछताछ में सामने आया कि मकान मालिक रानी देवी अपने साथी आशीष पांडे के साथ इस रैकेट का संचालन कर रही थी। आरोप है कि ये अन्य राज्यों से महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर देहरादून बुलाते और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार में शामिल कराते थे।
रानी देवी और आशीष पांडे वॉट्सएप के माध्यम से महिलाओं की फोटो ग्राहकों को भेजते थे और फोन पर रेट व मिलने का स्थान तय करते थे। आशीष पांडे सीधे महिलाओं को ग्राहकों तक पहुंचाता और इसके बदले मोटा कमीशन लेता था।
इस मामले में फुलो खान को भी आरोपी के रूप में नामजद किया गया, जो ग्राहक के तौर पर रैकेट में शामिल था।
पीड़ितों की पहचान और बचाव
पुलिस ने तीनों पीड़ित युवतियों को सुरक्षित स्थान पर रेस्क्यू किया। वे सभी मेघालय की रहने वाली थीं। आरोप है कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर देहरादून बुलाया गया और मजबूरी के कारण वे इस अवैध काम में शामिल हो गईं।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी महिला रानी देवी किसी जानवी नामक ब्रोकर से वॉट्सएप पर कॉल और चैट के माध्यम से संपर्क रखती थी। चैट के जरिए लड़कियों को साइट पर भेजने और रेट तय करने का काम होता था।
छापे में मिले सबूत
छापे के दौरान पुलिस ने तलाशी में 2 इस्तेमाल किए हुए कंडोम, 9 सीलबंद कंडोम, 4 खुले रैपर, ₹1910 नकद और 4 मोबाइल फोन बरामद किए। मोबाइल फोन की जांच में वॉट्सएप चैट के माध्यम से पूरे नेटवर्क के डिजिटल सबूत मिले।
जांच में यह भी सामने आया कि वॉट्सएप के जरिए डील लगभग ₹10 हजार तक होती थी। आरोपी ग्राहकों को लड़कियों की फोटो भेजते और कॉल/चैट पर रेट तय करते थे।
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
पुलिस ने तीनों आरोपियों रानी देवी (गांधीनगर), आशीष कुमार (गांधी पथ, वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान) और फुलो खान (शास्त्री नगर खाला, कैंट) को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि छापेमारी और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से पूरे रैकेट का नेटवर्क उजागर किया गया है और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


