Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun: सीमावर्ती गांवों के विकास पर जोर, मुख्य सचिव ने वाइब्रेंट विलेज प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सीमावर्ती गांवों के विकास पर जोर, मुख्य सचिव ने वाइब्रेंट विलेज प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों में विकास कार्यों को गति देने पर सरकार का फोकस है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने परियोजनाओं का चयन स्थानीय जरूरतों और रणनीतिक महत्व के आधार पर करने के निर्देश दिए। सड़क, बिजली, संचार, पर्यटन और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने के साथ प्रत्येक संबंधित जिले से पांच बड़े प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा गया है।
Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

देहरादून सचिवालय में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव।

ख़बर शेयर करें -

सड़क, बिजली, संचार, पर्यटन और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को मिलेगी प्राथमिकता; हर जिले से 5 बड़े प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश

देहरादून, 7 सितंबर 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम से सम्बन्धित राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति (एसएलएससी) की बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए परियोजनाओं का चयन एवं प्राथमिकता निर्धारण किया जाए। बैठक में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के फेज-1 एवं फेज-2 के अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विभिन्न परियोजनाओं को संस्तुति प्रदान की गई। Vibrant Village Programme Uttarakhand

मुख्य सचिव ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज क्षेत्रों में सड़क एवं विद्युत ग्रिड से कनेक्टिविटी, नेटवर्क, टेलीविजन एवं संचार सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम से सम्बन्धित परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार करते समय सेना, एसएसबी एवं आईटीबीपी से सम्बन्धित आवश्यक परियोजनाओं को भी समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने सम्बन्धित जनपदों की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत

मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार को भेजे जाने वाले परियोजना प्रस्तावों में कार्यों की प्राथमिकता स्पष्ट रूप से निर्धारित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की सूची प्राथमिकता के अवरोही क्रम में तैयार की जाए, इसके लिए सम्बन्धित जनपदों से परियोजनाओं की प्राथमिकता प्राप्त कर प्रस्ताव तैयार किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं की फंडिंग के लिए भारत सरकार अथवा राज्य सरकार की किसी अन्य योजना के अंतर्गत वित्तीय संसाधन उपलब्ध हो सकते हैं, उन्हें सम्बन्धित योजनाओं के माध्यम से वित्तपोषित कराने का प्रयास किया जाए। ऐसी परियोजनाओं को वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की सूची से हटाकर उनके स्थान पर अन्य आवश्यक एवं प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, ‘हिमालय विभूति सम्मान’ हर साल; परिषद को ₹1 करोड़

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के फेज-1 एवं फेज-2 के अंतर्गत सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता निर्धारित करने के बाद ही केंद्र सरकार को भेजा जाए। उन्होंने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के लिए प्रत्येक सम्बन्धित जनपद से पांच-पांच बड़े एवं महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाएं तैयार की जाएँ, जो वाइब्रेंट विलेज क्षेत्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इन परियोजनाओं में क्षेत्र की स्थानीय आवश्यकताओं, कनेक्टिविटी, बुनियादी सुविधाओं, पर्यटन, आजीविका तथा सीमावर्ती क्षेत्रों की रणनीतिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, डीजी कारागार अभिनव कुमार, सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, सी. रविशंकर, आईजी डॉ. नीलेश आनन्द भरणे सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #BorderVillages #Dehradun #UttarakhadNews #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost #VibrantVillageProgramme

Related Stories

ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ करते हुए Uttarakhand: युवाओं को नई उड़ान, CM धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना; 11 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand: युवाओं को नई उड़ान, CM धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना; 11 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
हिमालय दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, ‘हिमालय विभूति सम्मान’ हर साल; परिषद को ₹1 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, ‘हिमालय विभूति सम्मान’ हर साल; परिषद को ₹1 करोड़

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से गांव से शहर तक जलभराव Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
7 से 13 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
हरिद्वार के कांगड़ी फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ करते हुए Uttarakhand: युवाओं को नई उड़ान, CM धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना; 11 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand: युवाओं को नई उड़ान, CM धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना; 11 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग

  • वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन Dehradun: सीमावर्ती गांवों के विकास पर जोर, मुख्य सचिव ने वाइब्रेंट विलेज प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सीमावर्ती गांवों के विकास पर जोर, मुख्य सचिव ने वाइब्रेंट विलेज प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

  • हिमालय दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, ‘हिमालय विभूति सम्मान’ हर साल; परिषद को ₹1 करोड़
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, ‘हिमालय विभूति सम्मान’ हर साल; परिषद को ₹1 करोड़

  • उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से गांव से शहर तक जलभराव Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,424)
  • उधमसिंह नगर (1,331)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,000)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (728)
  • देहरादून (11,206)
  • नैनीताल (6,517)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,195)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (645)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,375)
  • हरिद्वार (932)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा Uttarakhand: युवाओं को नई उड़ान, CM धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना; 11 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग Uttarakhand: युवाओं को नई उड़ान, CM धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना; 11 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग Dehradun: सीमावर्ती गांवों के विकास पर जोर, मुख्य सचिव ने वाइब्रेंट विलेज प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश Dehradun: सीमावर्ती गांवों के विकास पर जोर, मुख्य सचिव ने वाइब्रेंट विलेज प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश Dehradun: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, ‘हिमालय विभूति सम्मान’ हर साल; परिषद को ₹1 करोड़ Dehradun: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, ‘हिमालय विभूति सम्मान’ हर साल; परिषद को ₹1 करोड़ Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद