Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- राज्य के विकास का आगामी दस वर्षों का विजन डाक्यूमेंट किया जा रहा है तैयार: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- राज्य के विकास का आगामी दस वर्षों का विजन डाक्यूमेंट किया जा रहा है तैयार: CM धामी

Mohan Chandra Joshi December 2, 2021
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने बिल्डिंग न्यू उत्तराखण्ड कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

उत्तराखण्ड का समग्र विकास हमारा ध्येय वाक्य।

राज्य के विकास का आगामी दस वर्षों का विजन डाक्यूमेंट किया जा रहा है तैयार।

राज्य के विकास की सामूहिक यात्रा में सभी से सहयोगी बनने का किया आहवान।

गैरसैंण हमारी भावनाओं का केन्द्र तथा हृदय स्थल।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को देर सांय मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थिति सभागार में आयोजित बिल्डिंग न्यू उत्तराखण्ड कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का समग्र विकास हमारा ध्येय वाक्य है। हमारे प्रदेश की देश के अग्रणीय राज्यों में पहचान बने इसके लिए हम निरन्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए सभी विभागों का आगामी दस वर्षों का विजन डाक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य सेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य हित में उनके द्वारा 500 से अधिक घोषणायें की हैं तथा उनके क्रियान्वयन की भी व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी 4 दिसम्बर को देहरादून आयेंगे। यहां पर वे लगभग 32 हजार करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री का उत्तरखण्ड से मर्म और कर्म का भाव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के साथ ही संतुष्टि के भाव के साथ राज्य में योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रयास किये जा रहे हैं। जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन का हमारा प्रयास है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं ताकि निजि स्कूलों के बजाय लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में शिक्षण हेतु भेजने के लिए प्रेरित हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन रोकना हमारे लिए चुनौती है, राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी व स्वरोगार के अवसर पैदा कर हम इस चुनौती का सामना कर रहे हैं। इसके लिए रोजगार मेलों का आयोजन कर ऋण वितरण सहित अन्य स्वीकृतियाँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गैरसैंण हम सबकी भावनाओं का केन्द्र है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विकास के लिये हर संभव प्रयास किये जायेंगे। युवाओं को स्वरोजगार व रोजगार से जोड़ने के लिये हमारे प्रयास जारी है। राज्य में 24 हजार पदों पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया हैं। शिक्षकों कार्मिकों के साथ ही पंचायतों से जुड़े प्रतिनिधियों के हित में अनेक निर्णय लिये गये हैं। उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट का अध्ययन कर इस सम्बन्ध में देशकाल परिस्थिति के अनुसार सभी संबंधित विषय पर विचार-विमर्श कर इसे निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने टिहरी में आंगनबाड़ी, विद्यालय और पुस्तकालय की व्यवस्थाएं परखी


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना के दो दशकों में राज्य के विकास का आधारभूत ढ़ांचा बनाने के लिये कई प्रयास हुए हैं। प्रदेश के सर्वागीण विकास में समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों एवं विषय विशेषज्ञों को सहयोगी बनाने का हमारा प्रयास है। इसके लिये आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बोधिसत्व विचार श्रृंखला की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक सभी क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में ऐसे बहुत से काम हुए हैं, जो पहले नामुमकिन लग रहे थे। मोदी जी ने पहाड़ पर रेल पहुचाने के सपने को साकार किया है। आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तथा सामरिक दृष्टि एवं भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। इसी प्रकार चार धाम ऑल वेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट पर भी तीव्र गति से काम किया जा रहा है। चार धाम यात्रा उत्तराखण्ड के लिए लाइफ लाईन है और ये परियोजनाएं जहां चारधाम यात्रा को सुगम बनाएंगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी वहीं हमारी अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन भी लाएगी। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे देहरादून से दिल्ली की दूरी को और कम करने वाला है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के मध्य परिसम्पितियों के निस्तारण में सहयोग के लिये उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि पिछले 21 सालों से उत्तर प्रदेश के साथ परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी परंतु समाधान तक नहीं पहुंच पा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्बन्ध में हाल ही में लखनऊ में हुई अहम बैठक में किच्छा में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की बस स्टैंड की भूमि को उत्तराखण्ड को हस्तांतरित किया जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा वन विभाग के अवशेष 90 करोड़ के देयकों का भुगतान भी तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को दिए जाने। जनपद उधमसिंह नगर स्थित धौरा, बैगुल, नानक सागर जलाशय एवं ऊपरी गंग नहर में वाटर स्पोर्ट की अनुमति भी दी गई। हरिद्वार स्थित अलकनंदा पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ द्वारा दिसम्बर 2021 में किया जाएगा और तत्समय पूर्व पर्यटक आवास गृह उत्तराखंड को हस्तांतरित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में यह भी निर्णय लिया गया कि सिंचाई विभाग की 5700 हेक्टेयर भूमि और 1700 आवासों में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के उपयोग हेतु आवश्यक भूमि एवं भवन के आकलन के लिये संयुक्त सर्वे कर शीघ्र चिन्हीकरण किया जायेगा। बनबसा बैराज तथा किच्छा का बैराज जो आपदा से नुकसान के कारण जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं, इन बैराजों का निर्माण उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा किया जायेगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा उत्तराखण्ड परिवहन निगम को 205 करोड़ का भुगतान करने पर सहमति बनी। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद् की उत्तराखण्ड में अवस्थित परिसम्पतियों के निस्तारण से होने वाली आय एवं देनदारियों का दोनों राज्यों को 50-50 प्रतिशत के अनुपात में बंटवारा होगा। उन्होंने इसे राज्य के लिये बड़ी उपलब्धि बताया है।
इस अवसर मुख्यमंत्री ने विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण: 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करें राजनीतिक दल, 8 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून- राज्य के विकास का आगामी दस वर्षों का विजन डाक्यूमेंट किया जा रहा है तैयार: CM धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

अंधेरे और संवेदनशील माहौल को दर्शाती एक प्रतीकात्मक छवि, जो पीड़िता के साथ हुए गंभीर मामले का संकेत देती है। Crime: शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म , गर्भपात की दवा से तबियत बिगड़ने पर मामला उजागर , आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पिथौरागढ़

Crime: शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म , गर्भपात की दवा से तबियत बिगड़ने पर मामला उजागर , आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
उत्तराखंड मौसम बादल बारिश यलो अलर्ट उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान

Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
हल्द्वानी अमेजन डिलीवरी स्टोर आग दमकल रेस्क्यू हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी

Mohan Chandra Joshi June 6, 2026
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी। उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश–ओलावृष्टि और तेज हवाओं की ऑरेंज चेतावनी, जानिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश–ओलावृष्टि और तेज हवाओं की ऑरेंज चेतावनी, जानिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के प्रशासनिक तबादलों से जुड़ी खबर का प्रतीकात्मक फोटो। उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस-पीपीएस अधिकारियों के तबादले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस-पीपीएस अधिकारियों के तबादले

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
नैनीताल पुलिस और एसओजी टीम के साथ गिरफ्तार दोनों तस्कर, जिनके कब्जे से 618 ग्राम स्मैक बरामद की गई। नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 618 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • अंधेरे और संवेदनशील माहौल को दर्शाती एक प्रतीकात्मक छवि, जो पीड़िता के साथ हुए गंभीर मामले का संकेत देती है। Crime: शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म , गर्भपात की दवा से तबियत बिगड़ने पर मामला उजागर , आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • पिथौरागढ़

    Crime: शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म , गर्भपात की दवा से तबियत बिगड़ने पर मामला उजागर , आरोपी गिरफ्तार

  • उत्तराखंड मौसम बादल बारिश यलो अलर्ट उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान

  • हल्द्वानी अमेजन डिलीवरी स्टोर आग दमकल रेस्क्यू हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी

  • उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी। उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश–ओलावृष्टि और तेज हवाओं की ऑरेंज चेतावनी, जानिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश–ओलावृष्टि और तेज हवाओं की ऑरेंज चेतावनी, जानिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान

  • आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के प्रशासनिक तबादलों से जुड़ी खबर का प्रतीकात्मक फोटो। उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस-पीपीएस अधिकारियों के तबादले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस-पीपीएस अधिकारियों के तबादले

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (605)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,334)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,383)
  • खेल (353)
  • चंपावत (947)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (291)
  • दुर्घटना (612)
  • देहरादून (10,643)
  • नैनीताल (6,283)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (476)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (953)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,016)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,115)
  • रुद्रप्रयाग (704)
  • रोजगार (486)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (879)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Crime: शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म , गर्भपात की दवा से तबियत बिगड़ने पर मामला उजागर , आरोपी गिरफ्तार Crime: शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म , गर्भपात की दवा से तबियत बिगड़ने पर मामला उजागर , आरोपी गिरफ्तार उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी हल्द्वानी में अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, जांच जारी उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश–ओलावृष्टि और तेज हवाओं की ऑरेंज चेतावनी, जानिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश–ओलावृष्टि और तेज हवाओं की ऑरेंज चेतावनी, जानिए ताज़ा मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस-पीपीएस अधिकारियों के तबादले उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईपीएस-पीपीएस अधिकारियों के तबादले