Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि
राशन कार्डधारकों के लिए तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू। (प्रतीकात्मक फोटो)
जुलाई, अगस्त और सितंबर के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक राशन प्राप्त करने की अपील।
देहरादून, 21 जुलाई, 2026: जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने अगवत कराया है कि जनपद के समस्त राशन कार्डधारकों को सूचित किया है कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) के माध्यम से माह जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर 2026 की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया माह जुलाई 2026 से प्रारम्भ कर दी गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि माह जुलाई 2026 का खाद्यान्न केवल 31 जुलाई 2026 तक ही उचित दर विक्रेताओं की ई-पॉस मशीन के माध्यम से प्राप्त किया जा सकेगा।
उन्होंने सभी राशन कार्डधारकों से अनुरोध किया है कि वे अपने निकटतम उचित दर विक्रेता के माध्यम से 31 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से जुलाई माह का खाद्यान्न प्राप्त करना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न से वंचित न रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


