देहरादून: पं0 दीनदयाल तीर्थाटन योजनाः जागेश्वर धाम के लिए 27 वरिष्ठ तीर्थयात्रियों का पहला दल रवाना
तीर्थयात्रियों की मंगल यात्रा की कामना के साथ सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी
देहरादून। दीन दयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के 27 तीर्थयात्रियों का पहला दल सोमवार को जनपद देहरादून से जागेश्वर धाम अल्मोड़ा के लिए रवाना किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सोमवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम, द्रोणागिर होटल से तीर्थयात्रियों के इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीर्थयात्रियों का यह दल पहले दिन सोमवार को भीमताल में प्रवास करेगा। दूसरे दिन जागेश्वर धाम और तीसरे दिन वापस भीमताल में प्रवास करने के बाद 04 दिसंबर,2025 को देहरादून पहुंचेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बुजुर्ग की तीर्थयात्रा की मंगल कामना के साथ दल को रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


