देहरादून: प्रो. नितिका कौशल को “वुमेन इन हेल्थकेयर” सम्मान
हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट 2026 में मिला सम्मान, राज्यपाल रहे मुख्य अतिथि
देहरादून, 19 मार्च 2026। प्रोफेसर नितिका कौशल, प्रोफेसर एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर, रास बिहारी बोस सुभारती यूनिवर्सिटी को हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट 2026 के दौरान “वुमेन इन हेल्थकेयर” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान, चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए प्रदान किया गया।
वेलोक्स मीडिया द्वारा Hyatt Centric Dehradun में आयोजित इस समिट में Gurmit Singh (राज्यपाल, उत्तराखंड) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज शेखर जोशी (उपाध्यक्ष, सेतु आयोग), डॉ. सुनीता टम्टा (महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तराखंड) और डॉ. गीता खन्ना (अध्यक्ष, एससीपीसीआर) सहित कई वरिष्ठ गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर राज्यपाल Gurmit Singh ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए निवारक और सामुदायिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने Ayushman Bharat जैसी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बेहतर हुई है। उन्होंने ‘ट्रीटमेंट’ के साथ ‘हीलिंग’ पर ध्यान देने, एआई, टेलीमेडिसिन और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने पर जोर दिया।
प्रो. नितिका कौशल ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के प्रोत्साहन और शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता को नई दिशा मिली है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ पहुंचा है।
समिट के दौरान हिमालयी और पूर्वोत्तर राज्यों से आए विशेषज्ञों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल हेल्थ और पीपीपी मॉडल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। 150 से अधिक प्रतिभागियों और 40 से अधिक विशेषज्ञों की उपस्थिति में यह आयोजन स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने वाला एक प्रभावी मंच साबित हुआ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


