देहरादून: सरकारी भूमि अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, देर रात घंटाघर के पास अवैध मजार पर चला बुलडोजर
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का एक्शन जारी
घंटाघर के निकट एचएनबी कॉम्प्लेक्स, एमडीए क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण जिला प्रशासन ने किया ध्वस्त
Dehradun News- मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमणमुक्त किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है।
इसी क्रम में वृहस्पतिवार को जिला प्रशासन की टीम ने देहरादून शहर के घंटाघर क्षेत्र स्थित एचएनबी कॉम्प्लेक्स, एमडीए एरिया में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को ध्वस्त किया।
प्रशासन द्वारा पूर्व में संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समय में अतिक्रमण न हटाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया है।

कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की असुविधा या तनाव की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया। जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे ढांचों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से अवैध मजारों और अन्य अतिक्रमणों के खिलाफ बड़ा अभियान चल रहा है। प्रशासन का यह कदम सरकारी भूमि की रक्षा और बेहतर शहर नियोजन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


