Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun: नशे के खिलाफ डीएम का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 अभियुक्त जेल भेजे गए
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: नशे के खिलाफ डीएम का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 अभियुक्त जेल भेजे गए

देहरादून में नशे के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई और निगरानी दोनों स्तरों पर रणनीति तेज की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के साथ प्रशासन ने नशामुक्ति केंद्रों, मेडिकल स्टोर, शिक्षण संस्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया है। प्रस्तावित 75 बेड के राजकीय नशामुक्ति केंद्र से पुनर्वास व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान नशामुक्त उत्तराखंड अभियान को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नशे के खिलाफ कार्रवाई और नशामुक्ति केंद्रों की निगरानी को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

ख़बर शेयर करें -

बिना पंजीकरण चल रहे नशामुक्ति केंद्र को सीज करने के आदेश, सभी केंद्रों की ऑनलाइन डैशबोर्ड से होगी निगरानी

देहरादून, 02 सितंबर 2026: राजधानी में नशे के बढ़ते नेटवर्क को ध्वस्त करने और अवैध रूप से चल रहे पुनर्वास केंद्रों पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी रणनीति पूरी तरह सख्त कर दी है। बुधवार को जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की समीक्षा बैठक लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ड्रग्स की सप्लाई चेन तोड़ने, शिक्षण संस्थानों में निगरानी बढ़ाने और लापरवाह केंद्रों पर तत्काल सीलिंग की कार्रवाई करने के कड़े निर्देश जारी किए।

बैठक में मोथरोवाला क्षेत्र में बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे एक नशामुक्ति केंद्र की शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी ने उसे तत्काल प्रभाव से सीज करने का आदेश दिया। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रों के पुनर्वास केंद्रों की नियमित जांच करें।

जिलाधिकारी ने सभी नशामुक्ति केंद्रों की केंद्रीकृत निगरानी के लिए तत्काल ऑनलाइन डैशबोर्ड विकसित करने के निर्देश भी दिए, ताकि केंद्रों की गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: आपदा प्रभावित 281 किसानों को ₹9.10 लाख की राहत, धामी सरकार ने DBT से भेजी धनराशि

जिलाधिकारी ने कहा कि कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में औचक विजिट कर ड्रग्स के संदिग्ध एवं संभावित मामलों की रैंडम सैंपलिंग की जाए। एंटी ड्रग्स अभियान के तहत सभी छात्रों से अनिवार्य रूप से ई-शपथ पत्र भरवाया जाए तथा शिक्षण संस्थानों में एंटी ड्रग्स विषय पर नियमित कार्यशालाएं आयोजित की जाएं, ताकि नशे की प्रवृत्ति की समय रहते पहचान कर प्रभावी रोकथाम की जा सके।

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को पुराने अपराध आंकड़ों का जीआईएस आधारित विश्लेषण कर नशे से जुड़े संवेदनशील एवं हॉटस्पॉट क्षेत्रों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिन्हित क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा नशे की डिमांड और सप्लाई चेन को तोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरों, दवा रजिस्टर एवं स्टॉक रजिस्टर की नियमित जांच के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में अफीम, गांजा एवं भांग के उत्पादन तथा विपणन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान एवं शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ने छात्रावासों, पेइंग गेस्ट आवासों, कोचिंग संस्थानों सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने तथा एंटी ड्रग्स हेल्पलाइन-1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा।

2026 में अब तक 208 मुकदमे, 237 अभियुक्त जेल भेजे गए
बैठक में पुलिस विभाग ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 2026 में अब तक 208 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 237 अभियुक्तों को जेल भेजा गया। मादक पदार्थों की डिमांड एवं सप्लाई चेन तोड़ने के उद्देश्य से प्रकाश में आए 40 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 29 तथा चार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 27ए के तहत कार्रवाई की गई है।

औषधि विभाग ने बताया कि जुलाई 2026 तक 58 औचक निरीक्षण किए गए। इनमें 15 संदिग्ध मामलों में ड्रग्स के नमूने लिए गए। नकली अथवा मिलावटी दवाओं के निर्माण से जुड़े चार मामलों में एफआईआर दर्ज की गई तथा दो दोषी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी शिक्षण संस्थानों में हेल्पलाइन नंबर 1933 चस्पा किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Crime: ढुलान के पैसों पर खूनी संघर्ष, बांस के डंडों से पीटकर मजदूर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

75 बेड के नशामुक्ति केंद्र के लिए 775.09 लाख की डीपीआर, 132 लाख अवमुक्त
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह, रायवाला के समीप 0.4050 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित 75 बेड के नशामुक्ति केंद्र के भवन निर्माण के लिए 775.09 लाख रुपये की डीपीआर शासन को प्रेषित की गई है। इसके सापेक्ष भारत सरकार द्वारा पहली किश्त के रूप में 132.00 लाख रुपये की धनराशि निदेशालय को अवमुक्त की जा चुकी है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार, ओसी क्लेक्ट्रेट रविन्द्र ज्वांठा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.के. शर्मा, उच्च शिक्षा विभाग से डॉ. दीपा मेहरा रावत, सीओ सदर अक्षित कंडारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, ड्रग्स इंस्पेक्टर विनोद जगूड़ी, जिला आबकारी अधिकारी विरेन्द्र कुमार जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती, एनजीओ आसरा से जसवीर रावत सहित वर्चुअल माध्यम से अन्य सदस्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AntiDrugCampaign #Dehradun #DrugFreeUttarakhand #UttarakhadNews #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost

Related Stories

हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों को संबोधित करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
हल्द्वानी में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
अल्मोड़ा के कसार देवी बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय मटेना में बच्चों को पढ़ाते जिलाधिकारी अंशुल सिंह Almora News: कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंशुल सिंह, बच्चों को पढ़ाया, शिक्षण कार्यों का लिया जायजा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा

Almora News: कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंशुल सिंह, बच्चों को पढ़ाया, शिक्षण कार्यों का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
देहरादून में दीपावली पर निर्धारित स्थलों पर पटाखों की बिक्री और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के निर्देश Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकसित उत्तराखंड यात्रा जारी है संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं के साथ। Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 5 साल में 1700 पार हुए स्टार्टअप, सीएम धामी ने साझा किया विजन

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों को संबोधित करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

  • हल्द्वानी में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच

  • अल्मोड़ा के कसार देवी बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय मटेना में बच्चों को पढ़ाते जिलाधिकारी अंशुल सिंह Almora News: कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंशुल सिंह, बच्चों को पढ़ाया, शिक्षण कार्यों का लिया जायजा
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • शिक्षा

    Almora News: कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंशुल सिंह, बच्चों को पढ़ाया, शिक्षण कार्यों का लिया जायजा

  • देहरादून में दीपावली पर निर्धारित स्थलों पर पटाखों की बिक्री और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के निर्देश Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

  • उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (643)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,812)
  • उधमसिंह नगर (1,351)
  • क्राइम (3,550)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,015)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,404)
  • नैनीताल (6,605)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,230)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,171)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच Almora News: कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंशुल सिंह, बच्चों को पढ़ाया, शिक्षण कार्यों का लिया जायजा Almora News: कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंशुल सिंह, बच्चों को पढ़ाया, शिक्षण कार्यों का लिया जायजा Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां