देहरादून: डीएम सविन बंसल ने लगातार दूसरे दिन आज फिर जनता दर्शन लगाकर 100 से अधिक शिकायतें निस्तारित कीं
सोमवार के जनता दर्शन में नहीं सुनी गई शिकायतें आज डीएम ने आमंत्रित फरियादियों से सुनकर त्वरित निस्तारित कीं
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन आयोजित किया। सोमवार को शासकीय बैठक के कारण करीब 100 फरियादी अपनी शिकायतें नहीं सुना पाए थे। डीएम ने आज उन्हें आमंत्रित कर इत्मिनान से उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारित किया।
जनता दर्शन में 100 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अन्य जिलों से भी फरियाद शामिल थीं। डीएम सविन बंसल प्रत्येक फरियादी की शिकायत सुनते हैं और संबंधित विभागों से समयबद्ध निस्तारण करवाते हैं।
मुख्य कार्यवाही:
दीपा: संगतियावाला भानियावाला निवासी एकल अभिभावक दीपा को उज्ज्वला गैस कनैक्शन दिलवाया गया। उनकी 4 वर्षीय बेटी का पालन-पोषण भी जिला प्रशासन देख रहा है।
मंजरी देवी: उत्तरकाशी निवासी बुजुर्ग मंजरी देवी की दिव्यांग पौत्री को रफेल होम में प्रवेश दिलाया गया।
राखी और बीना: खराब पारिवारिक स्थिति के कारण बेटियों की शिक्षा बाधित होने पर प्रोजेक्ट “नंदा-सुनंदा” से स्कूल फीस उपलब्ध कराई गई।
प्राची सिंह: शिक्षा हेतु लैपटॉप की मांग पूरी कर राइफल क्लब फंड से लैपटॉप प्रदान किया गया।
मनीष शर्मा: चार बच्चों को बचाने में झुलस चुके दिव्यांग मनीष शर्मा को राइफल क्लब फंड से 25,000 रुपये आर्थिक सहायता दी गई।
इसके अतिरिक्त, बुजुर्गों, महिलाओं और असहायों के तीन शिकायतों पर ईएफआईआर भी दर्ज कराई गई। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए और कहा कि जनता के हित में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


