देहरादून- शासन ने किए सूचना विभाग में 12 अफसरों के तबादले
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में 12 अफसरों के तबादले किए हैं।
सहायक सूचना निदेशक प्रकाश सिंह भंडारी को जिला सूचना कार्यालय देहरादून से मीडिया सेंटर हल्द्वानी भेजा गया है जबकि सहायक सूचना निदेशक बद्री चंद को जिला सूचना कार्यालय पौड़ी से जिला सूचना कार्यालय देहरादून स्थानांतरित किया गया। तथा साथ ही 8 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। हल्द्वानी के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट को बागेश्वर भेजा गया है। उनके स्थान पर ज्योति सुंदरियाल को रूद्रप्रयाग से हल्द्वानी भेजा गया है।
गिरिजा जोशी को पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा भेजा गया है। अजनेश राणा को अल्मोड़ा से देहरादून भेजा गया है। रतिलाल को बागेश्वर से रूद्रप्रयाग भेजा गया है। रवेंद्र सिंह को चमोली से पिथौरागढ़ भेजा गया है।
पढ़िए पूरी लिस्ट–


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


