देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सुनी राज्यभर से आए फरियादियों की समस्याएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट की, सभी ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी आगन्तुकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी तथा जन समस्याओं के समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है।


मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं और शिकायतों का रिकार्ड रखने और उन पर की जा रही कार्रवाई का फालोअप भी करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं।

- प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म से संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा की एवं और केदारनाथ धाम के यात्रा के अनुभवों को साझा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है, इसके लिए पर्यटन पर विशेष रूप से फोकस किया जायेगा। उत्तराखण्ड धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का केन्द्र है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें