देहरादून: सीएम धामी ने पहाड़ी खेती-बाड़ी पुस्तक का किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर सांय मुख्यमंत्री आवास कैम्प कार्यालय में डॉ. देवेन्द्र सिंह नेगी द्वारा लिखित पहाड़ी खेती-बाड़ी पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा यह पुस्तक प्रदेश में जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की प्रेरणा देगी तथा उत्तराखण्ड के उत्पादों को पहचान दिलाने में भी यह पुस्तक सहयोगी बनेगी।
- हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जल अभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जल अभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ महंत रविन्द्र पूरी, परमार्थ निकेतन के संस्थापक स्वामी चिदानंद सरस्वती, विधायक आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता व साधु संत मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें