देहरादून – सीएम धामी ने विमला बहुगुणा के निधन पर जताया शोक , पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Dehradun News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् रहे स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी विमला बहुगुणा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को स्व . विमला बहुगुणा के शास्त्री नगर स्थित आवास पर जाकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे।

93 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
पर्यावरण बचाओ आंदोलनों में पर्यावणविद स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के साथ साया बनकर खड़ी रही उनकी पत्नी विमला बहुगुणा का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। शनिवार को ऋषिकेश स्थित पूर्णानंद घाट पर अंतिम संस्कार होगा। दून के शास्त्रीनगर में विमला बहुगुणा गुरुवार देर रात अंतिम सांस ली। सर्वोदयी विचारों वाली विमला बहुगुणा विनोबा भावे के भूदान आंदोलन में सक्रिय रहीं। स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के साथ शादी के बाद भी सामाजिक आंदोलन में सक्रिय रही। बहुगणा के पर्यावरण बचाओ आंदोलनों में वह साया बनकर खड़ी रही। 1995 में समाज सेवा के लिए उन्हें जमना लाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें