देहरादून: सीएम धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किए उनके दूरदर्शी नेतृत्व और समाजसेवा के अद्वितीय कार्य
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बहुगुणा के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता और कुशल प्रशासक थे, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया और उनके कार्य और आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी नीतियों और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर समाज के विकास के लिए काम किया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


