देहरादून:CM धामी ने कोविड राहत सामग्री को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 127 ईको बटालियन, गढ़ी कैंट में अपर महानिदेशक प्रादेशिक सेना जनरल गुलाब सिंह रावत द्वारा प्रदान की गई कोविड राहत सामग्री का फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए इस कोविड राहत सामग्री का प्रबंध 127 बटालियन प्रादेशिक सेना गढ़वाल राइफल्स द्वारा विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से की गई। कोविड राहत सामग्री के तहत ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, पल्स ऑक्सीमीटर, मास्क, सेनिटाइजर, एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 127 बटालियन प्रादेशिक सेना गढ़वाल राइफल्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सेना का अदम्य साहस एवं वीरता का इतिहास रहा है। अपने सैनिकों की वजह से ही हम चैन की नींद सोते हैं। कोविड के समय में भी सेना ने अनेक प्रकार से सेवाएं प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने कहा द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगना एवं वेटरन को अब प्रतिमाह पेंशन 8 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए दी जाएगी। एन.डी.ए एवं सी.डी.एस परीक्षा पास करने पर परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर अभ्यर्थी को साक्षात्कार की तैयारी के लिये 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
इस अवसर पर जे.ओ.सी सब एरिया मेजर जनरल संदीप खत्री, मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार एवं सैन्य अधिकारी उपस्थित थे।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी
लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर