देहरादून: CM धामी ने राज्य भर पहुंचे फरियादियों की सुनी समस्याएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर सांय तक मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े।


- मुख्यमंत्री से हरियाणा गर्वेनेस रिफार्म अथोरिटी के चेयरमैन ने की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास कैम्प कार्यालय में हरियाणा गर्वेनेस रिफार्म अथॉरिटी के चेयरमैन डा. प्रमोद कुमार ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में जन सुविधाओं के विकास, सेवाओं की आम जनता तक त्वरित ढंग से पहुंच सुनिश्चित करने, जन शिकायतों के त्वरित निराकरण आदि के सम्बन्ध में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव डा. एस.एस.संधु, सचिव शैलेश बगोली भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के परिपेक्ष में राज्य की भौगोलिक परिस्थिति के अनुकूल आम जनता को बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर सुनिश्चित कराना तथा सुशासन एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हमारा प्रयास हैं। मुख्यमंत्री ने हरियाणा गवर्नेस रिफार्म अथॉरिटी के चेयरमैन से राज्य की परिस्थिति के अनुकूल जनता को कैसे बेहतर सुविधायें उपलब्ध करायी जा सकती है, इस संबंध में कार्ययोजना तैयार किये जाने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में राज्य स्तर पर कमेटी भी गठित किये जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे राज्य को बेहतर बनाना है, इसमें सभी को सहयोगी बनाने का हमारा प्रयास है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें