Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति पर दिया जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति पर दिया जोर

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और कहा कि सरकार युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से रोजगार उपलब्ध करा रही है।
Mohan Chandra Joshi June 9, 2026
मुख्यमंत्री धामी 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए।

सीएम धामी ने 221 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

ख़बर शेयर करें -

मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में भर्ती प्रक्रियाएं अब तेज, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी की जा रही हैं तथा युवाओं को बिना किसी सिफारिश के रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

देहरादून, 09 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभाग के अंतर्गत आज नवचयनित 221 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। राज्य में बीते साढ़े चार वर्षों में सरकार ने 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा यह पल युवाओं की वर्षों के परिश्रम और संघर्ष की सफलता का स्वर्णिम क्षण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के चेहरों पर मुस्कान बताती है कि राज्य सरकार, सही दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य के युवा वर्तमान के साथ भविष्य की भी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई स्टार्टअप नीति, राज्य में नया स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और युवा प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आर्थिक और तकनीकी रूप मजबूत किया जा रहा है। सरकार के प्रयासों से युवा आज अपने सपनों को लेकर पहले से कई अधिक आश्वस्त है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब युवाओं के सपनों और उनके माता-पिता के त्याग के साथ अन्याय होता था। पर आज रिकॉर्ड समय में भर्तियां पूरी हो रही हैं। पहले युवाओं को हताशा और निराशा मिलती थी, आज राज्य सरकार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने का काम करती है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार, युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होने देगी। उन्होंने कहा आज के दिन, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में पूरे 12 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जो अपने आप में एक ऐतिहासिक दिन है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नकल माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। राज्य सरकार ने देश में सबसे कड़ा कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि आगे भी राज्य सरकार इसी रफ्तार, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ युवाओं को लगातार रोजगार के अवसर देती रहेगी। उन्होंने कहा विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खाली पदों को भी तुरंत भरा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा सभी अभ्यर्थियों से सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण और संतुष्टि के मंत्र को अपना ध्येय मानकर हर गरीब, हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा नए अभ्यार्थी केवल सरकारी कर्मचारी नहीं हैं बल्कि उत्तराखंड के विकास के सहभागी भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश, विकसित भारत-2047 के महान संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस अमृतकाल में सभी ने मिलकर इस महायज्ञ में सक्रिय भागीदारी निभानी है और राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देना है।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड में एक समय ऐसा था जब लोग सरकारी नौकरी का सपना देखा करते थे, पर आज टैलेंटेड युवा अपनी मेहनत से सरकारी नौकरी पा रहा है। तय समय में युवाओ को नियुक्ति पत्र भी मिल रहे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हजारों युवा को बिना किसी शिकायत के सरकारी नौकरी मिली है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने राज्य के बच्चों के भविष्य को संवारने का काम किया है। उन्होंने बताया कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के प्रशिक्षण प्रखण्ड के अन्तर्गत चयनित 173 अनुदेशकों, 04 वैयक्तिक सहायकों एवं पशुपालन विभाग में चयनित 09 वैयक्तिक सहायक को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिना सिफारिश के नियुक्तियां हो रही हैं। आज मेहनती बच्चों को ही पारदर्शिता से नौकरियां मिल रही हैं। बीते 2 वर्षों में शहरी विकास विभाग में 215 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं। आज शहरी विकास विभाग में चयनित 35 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र वितरण किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा आज युवा मुख्यमंत्री श्री धामी पर भरोसा करते हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक सविता कपूर, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अणथ्वाल, भूपेंद्र कंडारी, सचिव नितेश झा, अपर सचिव सी. रविशंकर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #Dehradun #Employment #GovernmentJobs #UttarakhandJobs #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

भवाली-रामगढ़ मार्ग पर खाई में गिरी कार का एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू करते हुए जवान। Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच रेड अलर्ट, देहरादून में मानसून के दौरान बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
हरिद्वार के पथरी गैंगरेप मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
Haldwani smart electricity meter update old meter as check meter facility Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दर्शाता मौसम विभाग का पूर्वानुमान। Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भवाली-रामगढ़ मार्ग पर खाई में गिरी कार का एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू करते हुए जवान। Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच रेड अलर्ट, देहरादून में मानसून के दौरान बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी

  • हरिद्वार के पथरी गैंगरेप मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • Haldwani smart electricity meter update old meter as check meter facility Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश

  • उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दर्शाता मौसम विभाग का पूर्वानुमान। Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,826)
  • उधमसिंह नगर (1,301)
  • क्राइम (3,442)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (676)
  • देहरादून (10,890)
  • नैनीताल (6,396)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (962)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,084)
  • यात्रा (405)
  • राजनीति (408)
  • राष्ट्रीय (1,139)
  • रुद्रप्रयाग (710)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (614)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,360)
  • हरिद्वार (901)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी