देहरादून: मुख्य सचिव ने एशियन डेवलपमेंट बैंक के साथ प्रदेश के महत्वाकांक्षी विकास प्रोजेक्ट्स की बैठक की
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने प्रदेश में मॉडल स्किल सेंटर, पुल निर्माण, टिहरी रिंग रोड और अर्बन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर फोकस किया, सभी विभागों को चरणवार प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश
देहरादून, 09 अप्रैल 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) और उत्तराखण्ड सरकार के निर्माण संबंधित विभागों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीबी के अधिकारियों के साथ प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई।
मुख्य सचिव ने विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स का प्रस्तुतीकरण करें। उन्होंने कौशल विकास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में कम से कम एक मॉडल स्किल सेंटर बनाया जाए। इन सेंटरों में युवाओं के कौशल विकास, सर्टिफिकेशन और 100 प्रतिशत प्लेसमेंट पर ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने एक होलिस्टिक प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग के पुल निर्माण और लैंड स्लाइड जोन के ट्रीटमेंट कार्य को एडीबी द्वारा वित्तपोषित किए जाने हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने टिहरी झील रिंग रोड को भी प्राथमिकता पर एडीबी वित्तपोषण में शामिल करने की बात कही।
उद्यान विभाग की योजनाओं को भी एडीबी द्वारा वित्तपोषित किए जाने पर विचार किया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि JICA से वित्तपोषित जनपदों को छोड़कर अन्य जनपदों के प्रस्ताव एडीबी को भेजे जाएँ। अर्बन मोबिलिटी और अर्बन प्लानिंग प्रोजेक्ट्स, ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड टाउनशिप डेवलपमेंट के लिए भी विभागों को प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।
बैठक में सभी विभागों को अपने प्रोजेक्ट्स की प्राथमिकता तय करने और चरणवार प्रस्ताव एडीबी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। एडीबी की कंट्री डायरेक्टर मियो ओका (Mio Oka) ने प्रदेश में चल रहे प्रोजेक्ट्स पर प्रसन्नता व्यक्त की और शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश कुमार झा, डॉ पंकज कुमार पांडेय, दिलीप जावलकर, और एडीबी से अशोक श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


