देहरादून: मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को एलपीजी आपूर्ति, खतौनी और कुंभ-2027 की तैयारियों पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश
एलपीजी वितरण और बैकलॉग समाप्त करने के निर्देश
खतौनी अंश निर्धारण और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी
कुंभ-2027 की तैयारियों के लिए साप्ताहिक निगरानी सुनिश्चित
देहरादून में सोमवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव ने सभी जिलों में एलपीजी गैस वितरण की स्थिति का जायजा लिया और खाद्य आपूर्ति विभाग तथा तेल कंपनियों के राज्य स्तरीय समन्वयक को गैस एजेंसियों और वितरकों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बैकलॉग खत्म करने और चारधाम यात्रा के लिए कमर्शियल गैस आपूर्ति बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने का भी निर्देश दिया।
बैठक में खतौनी अंश निर्धारण के कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया। हरिद्वार, नैनीताल और अन्य मैदानी जिलों में अंश निर्धारण के लिए साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करने और लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्य सचिव ने कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी चर्चा की और सभी आवश्यक जीओ शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। नियोजन विभाग को कार्यों की टीएसी और ईएफसी शीघ्र सुनिश्चित करने, साथ ही कार्यों में डुप्लीकेसी न होने का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रमुख सचिव एल. फेनाई, आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, दिलीप जावलकर, सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, बृजेश कुमार संत, विनोद कुमार सुमन, आनन्द स्वरूप, मंडलायुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, मंडलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत सहित सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


