Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: मुख्यमंत्री ने किया आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री ने किया आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi April 25, 2025
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश में बहुमंजिला कार पार्किंग और कार्यालय भवन निर्माण का भी किया शिलान्यास ।

विभिन्न विभागों के कार्यालय एक ही छत के नीचे आने से आम जन को होगी सुविधा – मुख्यमंत्री।

01 हजार से अधिक वाहनों की पार्किंग व्यवस्था से चारधाम यात्रा के दौरान मिलेगी मदद।

राफ्टिंग बेस स्टेशन बनने से राफ्टिंग क्षेत्र से जुड़े स्थानीय लोगों के बढ़ेंगे रोजगार के अवसर ।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकेश गंगा कोरिडोर परियोजना के प्रथम चरण के अन्तर्गत आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास किया। परियोजना के पहले चरण में इसका निर्माण शिवपुरी से मुनी की रेती तक किया जाएगा। भारत सरकार के द्वारा इसके लिए 100 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गयी है, परियोजना को 02 वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में बहुमंजिला कार पार्किंग और कार्यालय भवन निर्माण का भी शिलान्यास किया। नगर निगम ऋषिकेश की भूमि पर बहुमंजिला कार पार्किंग और कार्यालय निर्माण का कार्य लगभग 136 करोड़ रूपये की लागत से एमडीडीए द्वारा किया जायेगा। लगभग 10 हजार 441 वर्ग मी. भूमि पर 1038 वाहनों के लिए बहुमंजिला पार्किंग और नगर निगम ऋषिकेश, जल संस्थान ऋषिकेश और यूपीसीएल के कार्यालयों के लिए भवन निर्माण किया जायेगा। पार्किंग और कार्यालय निर्माण में अग्निशमन सुरक्षा, आधुनिक सीसीटीवी, एक्सैस कंट्रोल सिस्टम के साथ ही वर्षा जल संचय, सोलर लाईट, लिफ्ट, हरित क्षेत्र और अन्य कार्य किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोत्री में SDRF का साहसिक रेस्क्यू: गंगा की तेज धारा में बहते श्रद्धालु की जान बचाई, जवान नवीन पोखरिया की सराहना

नगर निगम ऋषिकेश के अन्तर्गत लगभग 01 करोड़ 51 लाख के विभिन्न कार्यों का भी मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यावरण मित्रों को मेडिकल किट और यात्री मित्र किट भी प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाइड्रोजेल वाटरलेस टॉयलेट का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश में राफ्टिंग बेस स्टेशन बनने से राफ्टिंग क्षेत्र से जुड़े स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ेगें। ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग के वैश्विक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में हम एक कदम और आगे बढ़े हैं। राफ्टिंग बेस स्टेशन के साथ ही पर्यटकों के लिए आरामदायक स्टेशन और नदी किनारे बोर्डवॉक का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा के लिए राफ्टिंग मार्गों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था विकसित किये जाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे, एसओएस अलार्म और आपातकालीन सहायता स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों का ग्राउंड जीरो पर जायजा, डीएम ने राष्ट्रपति निकेतन-आशियाना का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश में एक हजार से अधिक वाहनों की क्षमता वाले बहुमंजिला पार्किंग के बनने के बाद ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या से काफी राहत मिलेगी। चारधाम यात्रा के समय ऋषिकेश में होने वाली ट्रैफिक जाम की स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा। अलग-अलग विभागों के कार्यालय एक ही छत के नीचे बनने से आम जन को काफी सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य हर क्षेत्र मे तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की दिशा में अनेक कार्य हुए हैं। चारधाम सड़क परियोजना और ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में सोलह सौ करोड़ रुपए से अधिक की लागत से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने का प्रयास किये गये हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है। ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव मंदिर तक रोपवे निर्माण की दिशा में भी कदम बढ़ाया गया है। क्षेत्र में सुगम जल आपूर्ति के लिए 557 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के साथ ही 183 करोड़ रुपए की लागत से सीवर लाइन के निर्माण पर भी कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप खाई में गिरी, महिला समेत 2 की मौत, 4 घायल

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश में राफ्टिंग के लिए वैश्विक स्तर की सुविधा, रोपवे की बेहतर सुविधा और शटल सेवाएं होंगी तो आने वाले समय में ऋषिकेश पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करेगा, जिससे व्यवसाय एवं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वर्ष में एक दिन मिलकर तिरंगे के साथ गंगा नदी में राफ्टिंग करें, इससे देश भक्ति का एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर कैनिबेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, रेणु बिष्ट, मेयर ऋषिकेश शंभु पासवान, प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम, कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

टिहरी निवासी शहीद अग्निवीर रोहित सिंह की फाइल फोटो। उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान

Mohan Chandra Joshi June 11, 2026
चमोली के देवाल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो के बाद राहत एवं बचाव कार्य करते रेस्क्यू दल। उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा: केल नदी में गिरी बोलेरो, चार की मौत; चार गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा: केल नदी में गिरी बोलेरो, चार की मौत; चार गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi June 11, 2026
बायपास मार्ग के शुभारंभ कार्यक्रम में फीता काटते सांसद अजय भट्ट। कैंचीधाम मेले से पहले बड़ी सौगात: सांसद अजय भट्ट ने सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास मार्ग का किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कैंचीधाम मेले से पहले बड़ी सौगात: सांसद अजय भट्ट ने सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास मार्ग का किया शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi June 11, 2026
स्वच्छता व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करते डीएम। डीआईपीआर देहरादून को टैग कर भेजें समस्याओं की फोटो-लोकेशन, जनता बने व्यवस्था की सहभागी: डीएम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

डीआईपीआर देहरादून को टैग कर भेजें समस्याओं की फोटो-लोकेशन, जनता बने व्यवस्था की सहभागी: डीएम

Mohan Chandra Joshi June 11, 2026
रियल एस्टेट सुधारों और रेरा कार्यप्रणाली की समीक्षा बैठक। धामी सरकार की सख्ती: अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सख्ती: अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी

Mohan Chandra Joshi June 11, 2026
राष्ट्रपति निकेतन और आशियाना परिसर का निरीक्षण करते डीएम। देहरादून: राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों का ग्राउंड जीरो पर जायजा, डीएम ने राष्ट्रपति निकेतन-आशियाना का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों का ग्राउंड जीरो पर जायजा, डीएम ने राष्ट्रपति निकेतन-आशियाना का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi June 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • टिहरी निवासी शहीद अग्निवीर रोहित सिंह की फाइल फोटो। उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान
    • उत्तराखंड
    • टिहरी

    उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान

  • चमोली के देवाल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो के बाद राहत एवं बचाव कार्य करते रेस्क्यू दल। उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा: केल नदी में गिरी बोलेरो, चार की मौत; चार गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा: केल नदी में गिरी बोलेरो, चार की मौत; चार गंभीर घायल

  • बायपास मार्ग के शुभारंभ कार्यक्रम में फीता काटते सांसद अजय भट्ट। कैंचीधाम मेले से पहले बड़ी सौगात: सांसद अजय भट्ट ने सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास मार्ग का किया शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    कैंचीधाम मेले से पहले बड़ी सौगात: सांसद अजय भट्ट ने सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास मार्ग का किया शुभारंभ

  • स्वच्छता व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करते डीएम। डीआईपीआर देहरादून को टैग कर भेजें समस्याओं की फोटो-लोकेशन, जनता बने व्यवस्था की सहभागी: डीएम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    डीआईपीआर देहरादून को टैग कर भेजें समस्याओं की फोटो-लोकेशन, जनता बने व्यवस्था की सहभागी: डीएम

  • रियल एस्टेट सुधारों और रेरा कार्यप्रणाली की समीक्षा बैठक। धामी सरकार की सख्ती: अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    धामी सरकार की सख्ती: अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,407)
  • उधमसिंह नगर (1,277)
  • क्राइम (3,386)
  • खेल (353)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (430)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (627)
  • देहरादून (10,681)
  • नैनीताल (6,293)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (478)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,023)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (400)
  • राष्ट्रीय (1,119)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (489)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा: केल नदी में गिरी बोलेरो, चार की मौत; चार गंभीर घायल उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा: केल नदी में गिरी बोलेरो, चार की मौत; चार गंभीर घायल कैंचीधाम मेले से पहले बड़ी सौगात: सांसद अजय भट्ट ने सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास मार्ग का किया शुभारंभ कैंचीधाम मेले से पहले बड़ी सौगात: सांसद अजय भट्ट ने सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास मार्ग का किया शुभारंभ डीआईपीआर देहरादून को टैग कर भेजें समस्याओं की फोटो-लोकेशन, जनता बने व्यवस्था की सहभागी: डीएम डीआईपीआर देहरादून को टैग कर भेजें समस्याओं की फोटो-लोकेशन, जनता बने व्यवस्था की सहभागी: डीएम धामी सरकार की सख्ती: अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी धामी सरकार की सख्ती: अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी