देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने मंजुल सिंह मांजिला स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलकर बढ़ाया उत्साह, खेलों को बताया सर्वांगीण विकास का आधार

देहरादून, 25 मार्च 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं मैदान में उतरकर क्रिकेट खेला और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को बढ़ावा दिया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और संघर्षशीलता जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने देश में खेल संस्कृति को मजबूत किया है और युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, निदेशक खेल डॉ. आशीष चौहान, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह राणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


